{"_id":"6abd68214637469112047b58","slug":"you-and-the-congress-cornered-shah-and-the-bjp-demanding-concrete-results-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-1137516-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आप और कांग्रेस ने शाह-भाजपा को घेरा, ठोस नतीजों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आप और कांग्रेस ने शाह-भाजपा को घेरा, ठोस नतीजों की मांग
विज्ञापन
आप और कांग्रेस ने शाह-भाजपा को घेरा, ठोस नतीजों की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने शाह और भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बयानबाजी से कुछ नहीं होगा। जनता को ठोस नतीजे चाहिए। किसान नेताओं ने भी शाह की रैली पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ड्रग्स कहां से आ रहे, गुजरात से नशा मुक्ति यात्रा क्यों नहीं शुरू की : धालीवाल
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर ड्रग्स के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को निशाना बनाने से पहले भाजपा को देश में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जवाब देना चाहिए। धालीवाल ने सवाल किया कि ड्रग्स कहां से आ रहे हैं और भाजपा गुजरात से अपनी नशा मुक्ति यात्रा क्यों नहीं शुरू करती। धालीवाल ने गुजरात के बंदरगाहों पर पकड़ी गई बड़ी ड्रग खेप का जिक्र करते हुए भाजपा से इस पर जवाब मांगा। उन्होंने पंजाब तक ड्रग्स पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क पर भी सवाल उठाए। उन्होंने जगदीश भोला ड्रग मामले की जांच का जिक्र करते हुए सवाल किया कि जांच के दौरान ईडी अधिकारी निरंजन सिंह का तबादला क्यों किया गया।
पंजाब को नतीजे चाहिए, रैलियां नहीं : बाजवा
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी पर पंजाब के नशा संकट को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने का आरोप लगाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे और भाजपा की 13 दिवसीय नशा मुक्ति पंजाब यात्रा के समापन पर बाजवा ने कहा कि राजनीतिक यात्राओं, रैलियों और नारों से नशे की समस्या हल नहीं होगी। पंजाब को नतीजों की जरूरत है। बाजवा ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि वर्ष 2021 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किए जाने के बाद नशा तस्करी रोकने के लिए क्या ठोस परिणाम हासिल हुए। उन्होंने सीमा पार से ड्रोन के जरिये होने वाली नशे की तस्करी पर केंद्र से कार्रवाई का ब्योरा मांगा।
विज्ञापन
भाजपा शासित राज्यों में नशे का हिसाब दें केंद्र : रंधावा
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को नई डेडलाइन या नए वादे की नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के ठोस नतीजों की जरूरत है। रंधावा ने कहा कि शाह पंजाब को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त करने की बात कर रहे हैं। इससे पहले केंद्र को भाजपा शासित राज्यों में नशे की तस्करी और बरामदगी का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने सीमा पार से ड्रोन के जरिये नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर सवाल किया। उन्होंने एंटी-ड्रोन तकनीक, जेलों से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क और विदेश में बैठे हैंडलरों के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा। रंधावा ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सीमा से लेकर तस्करी नेटवर्क तक कार्रवाई जरूरी है।