फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yograj Singh threw a fierce Bhangra on Arjun Tendulkar's birthday

अर्जुन तेंदुलकर के जन्मदिन पर योगराज सिंह ने डाला जमकर भंगड़ा

Sun, 25 Sep 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Yograj Singh threw a fierce Bhangra on Arjun Tendulkar's birthday
चंडीगढ़। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का शनिवार को जन्मदिन था। इस दौरान योगराज सिंह ने अर्जुन को केक खिलाया और जमकर भंगड़ा डाला। आजकल सिटी ब्यूटीफुल में हैं और जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। गोवा की टीम से खेल रहे अर्जुन गेंदबाजी की ट्रेनिंग डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 में ले रहे हैं, वहीं युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह उन्हें सेक्टर- 9 स्थित जिम में ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान योगराज सिंह ने कहा, ‘युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर के बीच काफी प्यार है। मेरा तेंदुलकर के बेटे से काफी लगाव है। शनिवार को अर्जुन का बथर्ड था। जब मुझे पता लगा तो मैंने इस पल को यादगार बनाने का फैसला लिया। जिम में उसके नाम का केक काटा गया। मैंने अर्जुन को केक खिलाया और अर्जुन का हाथ हाथों में लेते हुए जमकर भंगड़ा भी डाला। इस मौके पर उसके गोवा टीम के साथी सदस्यों ने खुशी मनाते हुए जमकर मस्ती की।’
विज्ञापन

अर्जुन ने पिता पर लिखी किताब को देखा गौर से, अपने हस्ताक्षर पर भी किए
मास्टर ब्लास्टर पर ‘शून्य से महाशतक’ किताब लिखने वाले ट्रेनिंग राजिंदर कुमार ठकराल ट्रेनिंग सेशन के दौरान अर्जुन तेंदुलकर के साथ भेंट की और उन्हें जन्मदिन की बधाई भ्ी दी। इस दौरान उन्होंने सचिन पर लिखी किताब को अर्जुन को भेंट की। अपने पिता पर लिखी किताब को हाथों में उन्होंने लेकर पन्ने पलटना शुरू किया। इसमें पिता के सभी रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी देखकर वह बहुत खुश हुए। वहीं इस किताब पर पिता सचिन के हस्ताक्षर को भी उन्होंने गौर से देखा और अर्जुन ने खुद किताब पर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं ठकराल
राजिंदर कुमार ठकराल सचिन तेंदुलकर के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम भी अर्जुन रखा हुआ है। बता दें कुछ दिन पहले ही सचिन पर लिखी किताब को कूरियर के जरिए सचिन के पास भेजा था। इसके बाद सचिन ने किताब पर ऑटोग्राफ देकर इसे ठकराल को वापस भिजवा दी थी। इस उपलब्धि से ठकराल और उनका परिवार काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed