फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   yogendra yadav launched political party for punjab assembly election named swaraj party

पंजाब विस चुनाव के रण में कूदे योगेंद्र यादव, लॉन्च की सियासी पार्टी

Mon, 30 May 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
yogendra yadav launched political party for punjab assembly election named swaraj party
योगेंद्र यादव ने पंजाब चुनाव के लिए घोषित की पार्टी - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव के स्वराज अभियान (स्वराज लहर) ने आखिर पंजाब में सियासी पार्टी का एलान कर ही दिया। लंबे समय से इसके कयास लगाए जा रहे थे। रविवार को भकना भवन में कन्वेंशन के बाद स्वराज पार्टी की घोषणा की गई। स्वराज अभियान के सूबा कन्वीनर प्रो. मनजीत सिंह को इसका प्रधान बनाया गया है। प्रो. मनजीत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पूरे पंजाब से लोग कन्वेंशन में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें स्वराज पार्टी बनाने केसाथ-साथ कई प्रस्ताव पास किए गए हैं। 41 मेंबरी सूबा कार्यकारिणी गठित की गई है। जोकि ब्लॉक व गांव स्तर पर पार्टी का आधार बढ़ाएगी। करीब साढ़े आठ हजार सदस्य बन चुके हैं, सदस्यता और बढ़ाई जाएगी। अभी 11 जिला कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। बाकी 11 जिला कमेटियां भी दो हफ्ते के अंदर गठित कर दी जाएंगी। प्रो. मनजीत ने कहा कि पंजाब में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। जो लोग स्वराज अभियान से जुड़े थे, वे चाहते थे कि सियासी पार्टी गठित की जाए। लेकिन तकनीकी कारणों से पार्टी घोषित करने में देरी हो रही थी। जिससे लोग टूट कर जा रहे थे।
विज्ञापन


स्वराज अभियान के संविधान में है कि  कोई भी सूबा इकाई चाहे तो सियासी पार्टी बना सकती है। इसलिए पार्टी गठित की गई है। पार्टी को चुनाव लड़ने से कोई गुरेज नहीं है। चुनाव केसमय जहां भी आधार लगा और अच्छे कैंडिडेट मिले, वहां चुनाव लड़ा जाएगा। पर पार्टी सिर्फ चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहेगी। चुनाव से पहले गठबंधन पर उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों से मिला जा सकता है। प्रो. मनजीत ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी स्वराज के सिद्धांतों से दूर जा चुकी है। वहां सारे फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी गठित करने में थी देरी

yogendra yadav launched political party for punjab assembly election named swaraj party
योगेंद्र यादव ने पंजाब चुनाव के लिए घोषित की पार्टी - फोटो : अमर उजाला
प्रो. मनजीत सिंह ने बताया कि संविधान के मुताबिक जब तक सौ जिलों में पार्टी का गठन न हो जाए और छह राज्यों में इकाइयां न बन जाएं, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी नहीं गठित की जा सकती है। इसमें देरी हो रही थी। इधर पंजाब में चुनाव हैं और लोगों का दबाव बढ़ रहा था। जिसकेचलते पंजाब में पार्टी घोषित कर दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनने के बाद यह उसका हिस्सा हो जाएगी।

गांधी और खालसा ने दीं शुभकामनाएं
स्वराज पार्टी की कन्वेंशन पर आप के दोनों निलंबित सांसदों डॉ. धरमवीर गांधी और हरिंदर खालसा ने शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. गांधी ने अपने संदेश में कहा कि वैकल्पिक राजनीति पर की जा रही कन्वेंशन से पंजाब के लोगों को नई राजनीतिक दिशा मिलेगी। आप का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पंजाब हर तरह की मौकापरस्त सियासत से मुक्ति चाहता है। खालसा ने उम्मीद जताई कि कन्वेंशन पंजाब में खुद्दारी वाली सियासत को बुलंद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed