फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yogendra yadav claims new political option in punjab

योगेंद्र यादव का दावा, पंजाब में नया सियासी विकल्प जल्द आएगा

Sun, 20 Dec 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav claims new political option in punjab

पंजाब में एक नया राजनीतिक विकल्प जल्द अस्तित्व में आएगा। यह दावा रविवार को स्वराज अभियान प्रमुख योगेंद्र यादव ने किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर विचार-मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि जिन सिद्धांतों को लेकर आम आदमी पार्टी का गठन किया गया था, उनसे अब इसके नेता भटकते जा रहे हैं। पार्टी के वफादार वालंटियरों को दरकिनार कर अन्य दलों के मौकापरस्त नेताओं को आप में शामिल किया जा रहा है। यह पार्टी के आधारभूत सिद्धांतों के विपरीत है। इस सबके चलते वह अन्य हमखयाल नेताओं के साथ विचार-मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन


15 जिलों के नेताओं से हो चुकी है बातचीत
डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अब तक करीब 15 जिलों के नेताओं के साथ अभी तक बातचीत हो चुकी है। उचित समय आने पर नए विकल्प की घोषणा कर दी जाएगी। योगेंद्र यादव ने कहा कि इस वक्त पंजाब के लोग मौजूदा सरकार से बहुत नाराज हैं और एक सही विकल्प की तरफ देख रहे हैं। इसलिए जल्द ही एक नए राजनीतिक मंच का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के नोटिस का दे चुका हूं जवाब : गांधी

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी नोटिस के बारे में सांसद डॉ. गांधी ने कहा कि वह उसका जवाब दे चुके हैं। अब फैसला पार्टी को ही लेना है। वह किसी भी एक्शन का सामना करने के लिए तैयार हैं।


केजरीवाल पर साधा निशाना :
डॉ. गांधी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की रेड एक वेंडेटा भी हो सकती है, लेकिन सवाल है कि केजरीवाल एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल के पास केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रमाण हैं तो उन्हें इसकी लड़ाई कानूनी आधार पर लड़नी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed