फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yo yo honey singh kidnaping planning fail

यो यो हनी सिंह की किडनैपिंग की साजिश

Wed, 22 Oct 2014 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदकोट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 22 Oct 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
yo yo honey singh kidnaping planning fail

पंजाब पुलिस ने स्टार गायक यो यो हनी सिंह को किडनैप करने की साजिश रच रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है। फरीदकोट पुलिस ने विदेशी हथियारों के अवैध कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को सोमवार रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इनकी पहचान गांव सूरघूरी निवासी परमपाल सिंह पाला और डोगर बस्ती निवासी लक्शदीप सिंह लक्श के रूप में हुई जबकि उनका एक साथी डोगर बस्ती निवासी गुरचरण सिंह रिंका फरार होने में सफल रहा। इनकी गिरफ्तारी से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तारी आरोपी पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह का अपहरण करने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में धरे गए बदमाश

yo yo honey singh kidnaping planning fail

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बठिंडा जोन के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले कोटकपूरा में एक गन हाउस से हथियारों की बड़ी खेप चुराई गई थी। इस केस की पड़ताल के दौरान ही जिला पुलिस को विदेशी हथियारों के अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का सुराग मिला।

आरोपियों की तलाश करते हुए सोमवार रात सीआईए स्टाफ की टीम का सामना चहिल पुल पर कार सवार बदमाशों से हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बीच टीम ने पाला और लक्श को दबोच लिया। उनके कब्जे से दो विदेशी पिस्टल बरामद किए गए हैं। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मानसा के कत्याण गन हाउस के मालिक रणजीत सिंह गुरु को भी गिरफ्तार कर लिया।

तीन करोड़ का बजट भी बना रखा था

yo yo honey singh kidnaping planning fail

आईजी ने बताया कि जिला पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर राज्यीय गैंगस्टर पारस ने फिरौती के लिए नामवर पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह के अपहरण की योजना बना रखी थी। इसके लिए आरोपियों ने तीन करोड़ का बजट भी बना रखा था।

पारस ने जेल में रहते हुए फरीदकोट के अपराधियों से संपर्क बनाया था। इनकी मदद से उसके गिरोह ने कोटकपूरा के अमीर घरानों के परिजनों और उनके बच्चों के अपहरण करने की भी योजना बना रखी थी। पारस ने कुछ दिन पहले इन्हीं आरोपियों की मदद से यूपी में अपहरण की घटना को अंजाम देकर सवा करोड़ की फिरौती वसूली थी।

आईजी ने बताया कि धरे गए सभी आरोपियों के तार अंतरराज्यीय गैंगस्टर पारस से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। इन सभी आरोपियों से पुलिस ने 8 विदेशी पिस्तौल भी बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत ढाई करोड़ के आसपास है। उन्होंने बताया कि चार माह पहले कोटकपूरा में गन प्वाइंट पर एक महंगी कार छीनने का केस सामने आया था।

विज्ञापन

14 हत्याओं और अपहरण के 8 मामले दर्ज

yo yo honey singh kidnaping planning fail

इस मामले में जिला पुलिस ने अंतर राज्यीय गैंगस्टर पारस को प्रोडक्शन वारंट पर लिया, जिस पर विभिन्न राज्यों में 14 हत्याओं और अपहरण के 8 मामले दर्ज हैं। पारस ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने फरीदकोट निवासी गुरचरण सिंह रिंका और परमपाल सिंह पाला के मिलकर कोटकपूरा में कार छीनने की घटना को अंजाम दिया था।

इस मौके पर डीआईजी फिरोजपुर मोहनीश चावला, एसएसपी सुखदेव सिंह काहलों, एसपी (एच) बलवीर सिंह, एसपी (डी) बिक्रमजीत सिंह, डीएसपी कश्मीर कौर, डीएसपी विशालजीत सिंह और सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर लखवीर सिंह हाजिर हुए।

मणिपुर सीमा से आते थे विदेशी हथियार
आईजी परमराज सिंह उमरानंगल के अनुसार, यह गिरोह तस्करी के माध्यम से भारत में आने वाले विदेशी हथियारों को गन डीलरों से जाली बिल तैयार करवाकर उन्हें आगे बेचते थे। यह तस्करी मणिपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से होती थी। पुलिस के अनुसार यह गिरोह एक विदेशी पिस्टल 15 लाख रुपये में खरीदता था और गन हाउस से जाली दस्तावेज तैयार करके उसे 20 से 25 लाख में आगे बेच दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed