{"_id":"68daf42dbba4e19b4d00a6c4","slug":"yellow-paw-will-be-used-in-shahpur-colony-today-500-huts-will-be-demolished-chandigarh-news-c-16-pkl1079-832297-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शाहपुर कॉलोनी में आज चलेगा पीला पंजा, 500 झुग्गियां तोड़ी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शाहपुर कॉलोनी में आज चलेगा पीला पंजा, 500 झुग्गियां तोड़ी जाएंगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की 30 साल पुरानी सेक्टर-38 वेस्ट की शाहपुर कॉलोनी में मंगलवार सुबह 7 बजे प्रशासन का पीला पंजा चलेगा। संपदा विभाग की अतिक्रमण हटाओ दस्ता कॉलोनी में लगभग 7 एकड़ में बनी 500 झुग्गियों को तोड़ेगा।
डीसी निशांत कुमार यादव ने सोमवार को बैठक कर संपदा विभाग, पुलिस, अतिक्रमण हटाओ दस्ता और अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगर कोई भी व्यक्ति डिमोलिशन ड्राइव या सरकारी ड्यूटी में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। डीसी ने बताया कि यह सभी झुग्गियां सरकारी जमीन पर बनी हैं।
सुरक्षा और संसाधनों का पूरा प्रबंध
डिमोलिशन ड्राइव को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण में इनकी मदद मिलेगी। इसके अलावा आठ विशेष दल जेसीबी और पोर्सिलेन मशीनों के साथ अतिक्रमण हटाने में लगे रहेंगे।
विज्ञापन
डिमोलिशन के तुरंत बाद इंजीनियरिंग विभाग को जमीन का कब्जा लेने और इसके इर्द-गिर्द फेंसिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं। बिजली और पानी के कनेक्शन भी पहले ही काट दिए गए हैं ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और दुर्घटना की आशंका न रहे।
चिकित्सा और सुरक्षा प्रबंध
डिमोलिशन ड्राइव के दौरान चिकित्सा दल, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस शामिल हैं, स्थल पर तैनात होंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति या चिकित्सकीय आपातकाल का तुरंत समाधान हो सके।