फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Year 2025: Holidays calendar released, holidays will remain for 159 days.

साल 2025 : छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 159 दिन रहेगी छुट्टी

Thu, 26 Dec 2024 07:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Year 2025: Holidays calendar released, holidays will remain for 159 days.
मुख्य सचिव कार्यालय के मानव संसाधन विभाग ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समेत 9 छुट्टियां शनिवार-रविवार को आईं
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 2025 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। साल में कुल 159 छुट्टियां रहेंगी, जिनमें 52-52 रविवार और शनिवार भी शामिल हैं। ऐसे में साल के 365 दिन में से केवल 206 दिन ही कामकाज होगा। गणतंत्र दिवस समेत 9 छुट़्टियां शनिवार-रविवार को पड़ेंगी। प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय के मानव संसाधन विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। जारी कैलेंडर में शनिवार-रविवार को मिलाकर 125 गजटेड छुट्टी तय की गई हैं। इसके अलावा 14 प्रतिबंधित और 20 विशेष छुट्टी घोषित की गई हैं। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार सभी शनिवारों और रविवारों को सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रतिष्ठित विभूतियों के जन्मदिवसों, पुण्य-तिथियों व त्योहारों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इनमें छह जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 12 फरवरी को गुरु रविदास जंयती, 26 फरवरी कोे महाशिवरात्रि, 14 मार्च को होली, 31 मार्च को ईद-उल-फितर, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, 29 अप्रैल को परशुराम जयंती, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया, 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती, 11 जून को संत कबीर जयंती, 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 23 सितंबर को शहीदी दिवस व हरियाणा वार हिरोज बलिदान दिवस, दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती व दशहरा, सात अक्तूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती व महाराजा अजमीढ़ जयंती, 20 अक्तूबर को दिवाली, 22 अक्तूबर को विश्वकर्मा दिवस, 05 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को पड़ने वाली छुट्टियां
नौ छुट्टियां शनिवार और रविवार को पड़ती हैं। इनमें इनमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, दो फरवरी को बसंत पंचमी व सर छोटू राम जयंती, 23 मार्च को शहीदी दिवस व भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव शहीदी दिवस, छह अप्रैल को रामनवमी, 13 अप्रैल को वैशाखी व छठ पूजा, सात जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद), नौ अगस्त को रक्षाबंधन, 16 अगस्त को जन्माष्टमी और एक नवंबर को हरियाणा दिवस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से तीन वैकल्पिक अवकाश ले सकेंगे
इसके अतिरिक्त, आउटसोर्सिंग सहित सभी कर्मचारियों को कोई तीन वैकल्पिक अवकाश लेने की अनुमति होगी। इनमें 23 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (राज्य स्तरीय समारोह के साथ), 18 अप्रैल को गुड फ्राईडे, 12 मई को बुध पूर्णिमा, 24 मई को महर्षि कश्यप जयंती, 30 मई को श्री गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस, 06 जुलाई को मुर्हरम, 27 जुलाई को हरियाली तीज, 05 सितंबर को मिलाद-उन-नबी या ईद-ई-मिलाद (प्रोफेट मोहम्मद जयंती), 10 अक्तूबर को करवाचौथ, 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा, 28 अक्तूबर को छठ पूजा, 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस, 24 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद जयंती और 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह जयंती शामिल है।


ये होंगे सार्वजनिक अवकाश
राज्य में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले अवकाश भी अधिसूचित किए हैं। सभी रविवार के साथ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, 14 मार्च को होली, 31 मार्च को ईद-उल-फितर, 01 अप्रैल को बैंक खातों की वार्षिक क्लोजिंग की छुटी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, 07 जून को ईद-उल-जुहा (बकरीद), 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को रक्षाबंधन, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 07 अक्तूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती, 20 अक्तूबर को दिवाली, 05 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जयंती तथा 25 दिसंबर को क्रिसमस डे शामिल है।



ये होंगे विशेष दिवस
राज्य सरकार द्वारा विशेष दिवस भी अधिसूचित किए गए हैं, लेकिन इन्हें सार्वजनिक अवकाश के रूप में नामित नहीं किया जाएगा। वर्ष 2025 में विशेष दिनों में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 12 मार्च को संत लड्डू नाथ जयंती, 15 मार्च को हसन खां मेवाती शहीदी दिवस, 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, 27 अप्रैल को संत धन्ना भगत जयंती, 29 अप्रैल को श्री गुरु तेग बहादुर जयंती, 23 मई को गुरु गौरक्ष नाथ स्मृति दिवस, 31 मई को मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, 9 जून को वीर बंदा बैरागी बलिदान दिवस, 4 जुलाई को भाई लक्खी शाह वनजांरा जयंती, 07 जुलाई को भाई मक्खन शाह लुभाना जयंती, 15 जुलाई को कवि बाजे भगत जयंती, 27 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, 26 अगस्त को श्री गुरु जम्भेश्वर जयंती, 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती, 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, 12 नवंबर को संत नामदेव जयंती, 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई जयंती, 4 दिसंबर को संत सैन भगत महाराज जयंती और 20 दिसंबर को महाराजा शूरसैनी जयंती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed