{"_id":"616a977eeaa300011d133d8b","slug":"yamunanagar-police-arrested-sub-inspector-of-railway-police-in-murder-of-his-pregnant-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम कहानी का दुखद अंत: पांच माह की गर्भवती पत्नी को गाड़ी से कुचलकर मरवा डाला, रेलवे पुलिस का एसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम कहानी का दुखद अंत: पांच माह की गर्भवती पत्नी को गाड़ी से कुचलकर मरवा डाला, रेलवे पुलिस का एसआई गिरफ्तार
Sat, 16 Oct 2021 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:44 PM IST
सार
बरेली की रहने वाली नजमा और रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर अफसर अली ने प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों के बीच इतने झगड़े बढ़ गए कि अफसर अली ने एक खौफनाक कदम उठाते हुए नजमा की जान ले ली।
विज्ञापन
यमुनानगर में पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनानगर पुलिस ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में रेलवे पुलिस के सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी ने यह हत्या अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। आरोपी अफसर अली रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर महिला को मार डाला था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - वायरल वीडियो में दिखा वहशीपन: पहले काटा लखबीर का हाथ, फिर उल्टा लटकाए रखा, गुरुओं का नाम लेकर तड़पता रहा
विज्ञापन
बरेली निवासी नजमा के साथ उसका प्रेम प्रसंग हुआ। उसके बाद उन्होंने 2019 में शादी कर ली। कुछ समय तो सब कुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और बात बात पर झगड़ा होने लगा। कुछ समय बाद नजमा आपसी सहमति के बाद अपने घर चली गई लेकिन नजमा के परिवार ने महिला थाने में आरोपी अफसर अली की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
वहां पर इनका आपस में समझौता हो गया और अफसर अली फिर अपनी पत्नी को लेकर पृथ्वी नगर फर्कपुर में रहने लग गया। इस दौरान उसकी पत्नी गर्भवती हो गई लेकिन उनका झगड़ा खत्म नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
24 सितंबर को अफसर अली ने अपनी पत्नी के साथ बाहर टहलने का बहाना बनाया और उसके बाद जब वह बाहर सड़क पर टहलने लगे तो पीछे से उसका चचेरा भाई और उसके दो अन्य साथी स्कॉर्पियो लेकर आए और नजमा के ऊपर चढ़ा दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। यह मामला सुलझाने का जिम्मा अपराध शाखा-1 की टीम को दिया गया था। टीम ने मामले को सुलझाया तो खुलासा हुआ कि यह सड़क हादसा नहीं बल्कि हत्या है। अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।