फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   X closed fake account of SGPC after legal notice

Punjab News: एसजीपीसी के कानूनी नोटिस के बाद एक्स ने उठाया बड़ा कदम, फर्जी अकाउंट किया बंद

Tue, 16 Jan 2024 06:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jan 2024 06:43 PM IST
सार

सोशल मीडिया साइट एक्स ने एसजीपीसी के नाम पर बने फर्जी अकाउंट को बंद कर दिया है। इस फर्जी अकाउंट के संबंध में एसजीपीसी ने एक्स को कानूनी नोटिस भेजा था। इसके बाद एलन मस्क की कपंनी ने यह बड़ा कदम उठाया है।    

विज्ञापन
X closed fake account of SGPC after legal notice
Twitter X - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कानूनी नोटिस के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स ने एसजीपीसी के फर्जी/पैरोडी अकाउंट को बंद कर दिया है। शिरोमणि कमेटी के उप सचिव एवं प्रवक्ता हरजभन सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नाम से बने इस पैरोडी अकाउंट के जरिए एक्स पर सिख संगठन और सिख समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही थी। 

विज्ञापन


एसजीपीसी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस के बाद एक्स ने सोमवार को इस फर्जी खाते को बंद करने की जानकारी ईमेल से साझा की।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि एसजीपीसी के नाम पर फर्जी/पैरोडी अकाउंट को एक्स ने बंद कर दिया है लेकिन इसे चलाने वाले शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशानुसार कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed