{"_id":"63490d9f0da3437f9e026b41","slug":"written-exam-for-constable-recruitment-in-punjab-police-65-thousand-applications-for-1156-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शुरू, 1156 पदों के लिए 65 हजार में जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शुरू, 1156 पदों के लिए 65 हजार में जंग
Fri, 14 Oct 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:51 PM IST
सार
पंजाब सरकार की तरफ से राज्य को युवाओं नौकरी देने की प्रक्रिया के तहत भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है। इस दौरान कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। 2500 पदों के लिए हो रही भर्ती में सरकार की कोशिश चुनाव के समय किए गए वायदे को पूरा करना है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया में मुकाबला काफी कठिन है। 1156 पदों के लिए करीब 65 हजार युवाओं ने अप्लाई किया हुआ है। शुक्रवार से लिखित परीक्षा शुरू हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परीक्षा में किस्मत आजमा आजमाने जा रहे सभी आवेदकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब सरकार ने 2500 पदों पर भर्ती निकाली हैं। जिसके लिए सारी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार की तरफ से राज्य को युवाओं नौकरी देने की प्रक्रिया के तहत भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है। इस दौरान कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। 2500 पदों के लिए हो रही भर्ती में सरकार की कोशिश चुनाव के समय किए गए वायदे को पूरा करना है ताकि लोगों के बीच एक अच्छा मैसेज जाए। साथ ही राज्य की सुरक्षा मजबूत हो। हालांकि परीक्षा को लेकर नियम कड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने साफ किया है कि परीक्षा पूरी तरह नकल मुक्त होगी। अगर कोई भी सरकार द्वारा निर्धारित नियमों को तोड़ता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा देने जा रहे युवाओं को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। उन्हें समझाया गया है कि अगर कोई परीक्षा में पास करवाने या नौकरी दिलाने का दावा करता है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें। किसी के भी नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन