{"_id":"69349d4fdba9a2fcde082212","slug":"wrestlers-from-punjab-have-launched-a-campaign-against-the-wrestling-federation-of-india-chandigarh-news-c-16-pkl1079-890258-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब के पहलवानों ने भारतीय कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब के पहलवानों ने भारतीय कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ मोर्चा खोला
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व ऑलंपियन पद्मश्री करतार सिंह ने भारतीय कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन के पंजाब कुश्ती एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया पर मनमानी से नाराज करतार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता बुलाकर कुश्ती फेडरेशन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन पर कई राज्य कुश्ती संघों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फेडरेशन द्वारा मनमाने ढंग से एसोसिएशन भंग करने, नए सदस्यों को जोड़कर चुनाव करवाने के विरोध अब पंजाब में खुलकर सामने आ गया है।
करतार सिंह पंजाब कुश्ती एसोसिएशन के लाइफ प्रेसीडेंट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बृज भूषण सिंह और संजय सिंह की अगुवाई वाली फेडरेशन ने पहले हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में अपनी पसंदीदा एसोसिएशन बनाईं और अब पंजाब में भी वैसा ही कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब कुश्ती एसोसिएशन के नियमित चुनाव जुलाई 2022 में हुए थे और कार्यकाल जुलाई 2026 तक है। इसके बावजूद फेडरेशन ने अगस्त में एसोसिएशन को भंग कर जय प्रकाश, उमेद सिंह और सत्यपाल सिंह की तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी बना दी।
कमेटी ने 9 दिसंबर के लिए चुनाव घोषित करते हुए 46 अधिकृत वोटरों में से 36 को हटा दिया और उनकी जगह अपने मनचाहे नए लोगों को शामिल कर लिया, जिनका न कुश्ती से कोई संबंध है और न ही वे किसी जिला एसोसिएशन के सदस्य हैं।
विज्ञापन
जिला कुश्ती संघों ने इस मनमानी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें 9 दिसंबर के चुनावों पर रोक लगाने की मांग की गई है।