{"_id":"649a7b8431da85dc85070019","slug":"wrestler-yogeshwar-dutt-live-amidst-ongoing-verbal-war-of-wrestlers-on-social-media-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर योगेश्वर दत्त: लाइव होकर कहा-कुश्ती की बदनामी मेरा मकसद नहीं, अब व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर योगेश्वर दत्त: लाइव होकर कहा-कुश्ती की बदनामी मेरा मकसद नहीं, अब व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा
Tue, 27 Jun 2023 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:33 AM IST
सार
पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि मेरा ऐसा मकसद नहीं था कि मैं कुश्ती की बदनामी करूं। मैंने सोशल मीडिया पर जो कहा, वह सिर्फ मेरा भाव था। हर खेल का एक अवार्ड होता है ऐसे ही मेरी मांग है कि कुश्ती का भी एक अवार्ड होना चाहिए।
विज्ञापन
पहलवान योगेश्वर दत्त।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पहलवानों की चल रही जुबानी जंग के बीच एक बार फिर मंगलवार सुबह पहलवान योगेश्वर दत्त सोशल मीडिया पर लाइव हुए। उन्होंने अपने सीनियर और कोचों को कहा है कि उनका मकसद कुश्ती की बदनामी या किसी का मजाक बनाना नहीं था।
यह भी पढ़ें: Navjot Sidhu: इनायत रंधावा बनेंगी सिद्धू परिवार की बहू, नवजोत सिद्धू ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर दी खुशखबरी
उन्होंने अपने कोच रामफल, रणबीर ढ़ाका, अनूप को सोशल मीडिया के जरिए संदेश दिया कि वह उनसे किसी तरह का आग्रह न करें, बल्कि उन्हें आदेश देते हुए अपनी बात रखें। वह भविष्य में कुश्ती को लेकर किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे। इसके साथ ही योगेश्वर ने कहा कि यदि उनके कारण कुश्ती की बदनामी होती है तो वह भविष्य में अपने कोच व सीनियर खिलाड़ियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर ही बोलेंगे। उन्हें दुख हो रहा है कि उनकी वजह से कुश्ती की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
योगेश्वर ने कहा कि मेरा ऐसा मकसद नहीं था कि मैं कुश्ती की बदनामी करूं। मैंने सोशल मीडिया पर जो कहा, वह सिर्फ मेरा भाव था। हर खेल का एक अवार्ड होता है ऐसे ही मेरी मांग है कि कुश्ती का भी एक अवार्ड होना चाहिए। मेडल वापस करने वाली बात पर कहा कि जब 2020 में कुश्ती बंद होने की बात हुई थी तो उन्होंने तय किया था कि वह कुश्ती को बचाएंगे, ना कि मेडल को। कुश्ती ने उनको बहुत कुछ दिया है, आज वह जो कुछ भी हैं वह कुश्ती की वजह से ही हैं।