Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट का दावा, कहा- बृजभूषण के खिलाफ गवाही से पहले महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाई
हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट ने बृजभूषण मामले में बड़ा दावा करते हुए दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। विनेश ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों की सुरक्षा वापस ले ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर एक बार फिर महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मोर्चा खोला है। हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन शोषण मामले को लेकर बड़ा दावा किया है।
विनेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ अदालत में गवाही होने वाली है, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली पुलिस, दिल्ली महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग किया है।
जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के ख़िलाफ़ कोर्ट में गवाहियाँ होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है @DelhiPolice @DCWDelhi @NCWIndia
विज्ञापन विज्ञापन
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 22, 2024
इस पोस्ट के जरिए विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया है। विनेश ने एक्स पर किए पोस्ट में साफ-साफ लिखा है कि 'जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में गवाहियां होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है।'
पहलवानों ने दिया था दिल्ली में धरना
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने दिल्ली में धरना दिया था। धरने में विनेश और साक्षी मलिक सबसे मुखर रहीं थीं। महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शौषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अभी जांच जारी है। मामला काफी चर्चा में रहा था। बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली की अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में गवाहियों का दौर चल रहा है।