फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world kabaddi league season 2 in jalandhar, sixth day matches

वर्ल्ड कबड्डी लीग: छठा दिन, यूनाइटेड सिंह इंग्लैंड ने पंजाब टाइगर को दी मात

Fri, 07 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 07 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
world kabaddi league season 2 in jalandhar, sixth day matches
वर्ल्ड कबड्डी लीग
ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रही दूसरी विश्व कबड्डी लीग के छठे दिन शुक्रवार को हुए पहले मैच में यूनाइटेड सिंह इंग्लैंड की टीम ने पंजाब टाइगर को 60-41 से हराया। अब तक यूनाइटेड सिंह इंग्लैंड ने तीन मैचों में से दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में विजेता टीम के खिलाड़ी सुखपाल पाली को सर्वोत्तम धावी और गुरजीत गोगो रुड़की को बेहतरीन जॉफी चुना गया।
विज्ञापन


मैच के पहले क्वार्टर तक पंजाब टाइगर की टीम 13-11 से आगे थी, लेकिन आधे समय तक यूनाइटेड सिंह इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी करते 28-22 अंक की बढ़त कायम कर ली। तीसरे क्वार्टर की समाप्त तक यूनाइटेड सिंह ने 45-31 अंक की मजबूत बढ़त बना ली थी, जो आखिरी सीटी बजने तक 60-41 तक कायम रही।
विज्ञापन


विजेता टीम से धावी सुखपाल सिंह ने 14, सुखजिंदर काला धनौला ने 13, जोधा ने 10 तथा राजिंदर सिंह ने 7 अंक हासिल किए। वहीं जाफी में से गुरजीत गोगो रुड़की ने 6, लखवीर लक्का व एकम हठुर ने 3-3 अंक जोड़े। शुक्रवार को स्टेडियम पहुंचे गायक गुलजार लहोरिया ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान वर्ल्ड कबड्डी लीग के कमिश्नर कमलजीत सिंह हेयर, पीसीएस इकबाल सिंह संधू, सरबजीत सिंह हेयर, कुलविंदर सिंह हेयर, रणजीत सिंह टूट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed