फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Kabaddi Cup shadow India on the second day, exciting fights win

विश्व कबड्डी कप के दूसरे दिन छाया भारत, रोमांचक मुकाबलों में मिली जीत

Sat, 05 Nov 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 05 Nov 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
World Kabaddi Cup shadow India on the second day, exciting fights win
विश्व कबड्डी कप - फोटो : अमर उजाला

गांव सराभा में छठे विश्व कबड्डी कप के दूसरे दिन का आगाज रंगारंग कार्यक्रम से हुआ। कृषि मंत्री तोता सिंह मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ विधायक मनप्रीत अय्याली, हीरा सिंह गाबडिय़ा, डिप्टी कमिश्नर रवि भगत, हरबीर अय्याली विशेष रुप से उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। पुरुष व महिला वर्ग में भारतीय टीम ने अपनी धाक जमाते हुए अपना परचम लहराया। इस दौरान पुरुष वर्ग में भारत, इंग्लैंड, कनाडा की टीम विजेता रही। 
विज्ञापन


महिला वर्ग में भारतीय टीम विजेता रही। पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम स्वीडन (पुरुष वर्ग) के बीच खेला गया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 57-23 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। इंग्लैंड टीम के स्टापर कंवलदीप सिंह रियाड़, रेडर निरविंदर सिंह बग्गा, अवतार सिंह बल्ल और गुरदेव सिंह ने अधिक अंक अर्जित कर टीम को जीत दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पुरुष, महिला टीमों ने जीते मैच

World Kabaddi Cup shadow India on the second day, exciting fights win
छठा वर्ल्ड कबड्डी कप

दूसरा मुकाबला भारत बनाम सियरालिओन (पुरुष वर्ग) की टीम के बीच खेला गया। अंत समय में 46-38 अंकों के साथ भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम के मनजोत सिंह गिल, सुलतान, कैप्टन खुशदीप सिंह खुशी, स्टापर लवप्रीत ने अधिक अंक अर्जित किए। 

तीसरा मुकाबला श्रीलंका बनाम कनाडा के बीच हुआ। आधे समय में कनाडा  40-18 के अंतर से आगे रहा। अंत में कनाडा की टीम ने यह मुकाबला 60-27 के अंतर से जीत लिया।

 कनाडा के रेडर  रणजोध सिंह जोधा, अमरजीत पहलवान, इंदरजीत जीता, अमन कुंडी व स्टापर बलजीत सिंह ने अधिक अंक दिलाए। चौथा मुकाबला भारतीय टीम और कीनिया (महिला वर्ग) की टीम में हुआ। 

अंत में भारतीय टीम 45-15 के अंतर से विजेता रही।  कीनिया की टीम ने हारने के बावजूद भी दर्शकों का खेल के दौरान खूब मनोरंजन किया। भारतीय रेडर सुमन गिल, मीनू, रामबतेरी, हरविंदर कौर मोना, स्टापर सुखदीप कौर, कैप्टर मंदीप कौर, पूर्व कैप्टन सुखविंदर कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

जलालाबाद में 17 को होगा विश्व कबड्डी का फाइनल मैच 

World Kabaddi Cup shadow India on the second day, exciting fights win
विश्व कबड्डी कप - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार की ओर से 6वें डा. बीआर अंबेदकर विश्व कबड्डी कप पुरुष व महिला टीम का फाइनल मैच जलालाबाद के स्टेडियम में 17 नवंबर को खेला जाएगा। मैच की सभी तैयारियां कर ली गई है। यह जानकारी फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने दी। डीसी ने शनिवार को जलालाबाद खेल स्टेडियम और क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

शहर की साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर कौंसिल के अधिकारियों को दी। खेल विभाग को स्टेडियम में पूरे प्रबंध करने के आदेश दिए। डीसी ने बताया कि स्टेडियम में लोगों के बैठने, पीने के पानी के अलावा प्रत्येक सुविधा का बंदोबस्त किया है। 

मैच की तैयारियों के लिए प्रत्येक विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर एडीसी, एसडीएम व प्रत्येक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed