फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world cup: no entry for kirpandhari sikhs in stadium

वर्ल्डकप: कृपाणधारी सिखों की 'नो एंट्री'

Wed, 18 Mar 2015 10:43 AM IST
शिवानी मेहता/अमर उजाला, चंडीगढ़
शिवानी मेहता/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Mar 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
world cup: no entry for kirpandhari sikhs in stadium

किरपानधारी सिख क्रिकेट वर्ल्डकप के तहत होने वाले मैच स्टेडियम में नहीं देख सकते। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के नियमानुसार, इन सिखों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


इसी के चलते न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में शनिवार को भारत-जिम्बाब्वे मैच देखने पहुंचे सात सिखों को एंट्री नहीं दी गई। टिकट होने के बावजूद इन सिखों को स्टेडियम में मैच देखने से इसलिए वंचित रखा गया क्योंकि वह धार्मिक चिन्ह किरपान पहने हुए थे।
विज्ञापन


आईसीसी अधिकारियों के मुताबिक, किरपान एक शस्त्र है और स्टेडियम में शस्त्र ले जाना मना है। उन्होंने कहा कि शनिवार के मैच में सिख क्रिकेट प्रेमियों को किरपान जमा कराने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने इसे खुद से अलग करने से इनकार कर दिया। न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री जॉन की ने अधिकारियों के रवैये पर अफसोस जताते हुए आईसीसी के निर्णय को अनुचित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन ने सिख संगठनों के पदाधिकारियों से मिलकर फैसले की निंदा की लेकिन साथ ही कहा कि ये नियम आईसीसी के हैं और वह इनमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते। सुप्रीम सिख काउंसिल के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने बताया कि आईसीसी के इस फैसले से सिखों में नाराजगी है और वे कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड में वैध है किरपान

world cup: no entry for kirpandhari sikhs in stadium

भारत की तरह न्यूजीलैंड में सिखों का किरपान साथ रखना वैध है। हालांकि यहां सिखों को किरपान लेकर हवाई यात्रा की अनुमति नहीं है।

करमजीत सिंह, प्रवेश से रोके गए दर्शक ने बताया ‌कि पिछले 16 साल से न्यूजीलैंड के अलग-अलग स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखता आ रहा हूं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रवेश करने से रोका गया।

फिलिप क्लार्क, आईसीसी प्रवक्ता के अनुसार वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में भी किरपानधारी सिख क्रिकेट प्रेमियों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। जो टिकट ले चुके हैं, उनका पैसा रिफंड कर दिया जाएगा।

अवतार सिंह मक्कड़, प्रधान, एसजीपीसी ने बताया कि हम इस नियम की कड़ी निंदा करते हैं। धार्मिक चिन्ह के कारण स्टेडियम में सिखों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना शर्मनाक है। हम केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह मामले को प्रमुखता से उठाए और सिखों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed