फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व रक्तदाता दिवस: पूरे हरियाणा में अमर उजाला फाउंडेशन ने आयोजित किए शिविर, महादान को पहुंच रहे लोग

Sun, 14 Jun 2020 03:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jun 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day: Amar Ujala Foundation Organise Its Blood Donation Camp In Many Cities Of Haryana
हिसार में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा। - फोटो : अमर उजाला

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन ने हरियाणा के सभी जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोग इस महादान में योगदान दिया। विश्व रक्तदाता दिवस के दिन 14 जून को दुनियाभर में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है, ताकि खून की कमी के कारण किसी मरीज की जान न जाने पाए। 



विशेषज्ञों का कहना है कि खून देने से न तो कोई कमजोरी आती है न ही किसी प्रकार की परेशानी होती है। बल्कि एक बार खून देकर तीन कीमती जिंदगियों को बचाने में अपना योगदान दिया जा सकता है। रक्तदान से जुड़े रिपोर्ट यह बताते हैं कि अगर खून देने में समर्थ महज देश की 25% आबादी रक्तदान करे तो रक्तदान की कमी जैसी स्थिति हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। इसलिए आइए मिलकर रक्तदान करें और दूसरों की कीमती जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें। 


यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा

World Blood Donor Day: Amar Ujala Foundation Organise Its Blood Donation Camp In Many Cities Of Haryana

हिसार
विश्व रक्तदाता दिवस पर हिसार में भी अमर उजाला फाउंडेशन के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही यहां पर लोग रक्तदान को पहुंचे। जिले में अभी तक लगभग 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। रक्तदान शिविर का आयोजन गांव पनिहार में किया गया है। हिसार में रक्तदान शिविर का शुभारंभ हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा ने किया।

हिसार जोन में दानवीरों ने दिया 219 यूनिट रक्त
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के सहयोग से रविवार को लगाए गए शिविरों में रक्तदान के लिए युवाओं से लेकर अधेड़ तक उमड़े। हिसार जोन के गांवों और फतेहाबाद के टोहाना शहर में लगाए गए शिविरों में 219 यूनिट रक्तदान हुआ। करीब 40 डिग्री तापमान के बावजूद टोहाना में सबसे अधिक उत्साह देखा गया, जहां 71 यूनिट रक्त जरूरतमंदों के लिए जुटाया गया।

गांवों के दानवीरों को भी दाद देनी होगी। चरखी दादरी के गांव रामबास में 56 यूनिट, हिसार के गांव पनिहार चक में 48 और भिवानी के गांव पाजू मे 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कोरोना काल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों की जान बचाने को आगे आए दानवीरों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

World Blood Donor Day: Amar Ujala Foundation Organise Its Blood Donation Camp In Many Cities Of Haryana

फतेहाबाद
फतेहाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन व यंग ब्लड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मानव सेवा संगम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर के प्रति रक्तदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। महज चार घंटे के रक्तदान शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए सैनिटाइजर की सुविधा की गई थी और साथ ही रक्तदान के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। 

रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति प्रमाणपत्र भी दिए गए। रक्तदान शिविर के मुख्यातिथि डॉ. शिव सचदेवा थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सतपाल नन्हेड़ी ने की। रमेश गोयल व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश जैन व जोनी मेहता रक्तदान शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। 

मुख्यातिथि डॉ. शिव सचदेवा ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में एक-एक बूंद रक्त की कीमत सबको पता है, ऐसे वक्त में खुद से इतनी गर्मी के बावजूद रक्तदान करने को आगे आना ये दिखाता है कि अगर मंच सही हो तो आम आदमी भी हर समाजसेवा में शामिल होता है। रक्तदान शिविर के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Blood Donor Day: Amar Ujala Foundation Organise Its Blood Donation Camp In Many Cities Of Haryana

करनाल और यमुनानगर
यमुनानगर और करनाल जिलों में अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। यहां पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए लोग रक्तदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
World Blood Donor Day: Amar Ujala Foundation Organise Its Blood Donation Camp In Many Cities Of Haryana

झज्जर
झज्जर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में सामान्य अस्पताल झज्जर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 51 यूनिट रक्तदान के साथ यहां शिविर संपन्न हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed