फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Workers will surround the Labor Minister's residence in Faridabad on July 21.

Chandigarh News: 21 जुलाई को फरीदाबाद में श्रम मंत्री के आवास का घेराव करेंगे मजदूर

Tue, 16 Jul 2024 07:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Workers will surround the Labor Minister's residence in Faridabad on July 21.
चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर आंदोलित कर्मचारियों के साथ-साथ अब मजदूर भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। 21 जुलाई को प्रदेशभर के मजदूर श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास का घेराव करेंगे। इसका ऐलान मजदूर संगठन सीटू ने किया है और घेराव को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

सीटू हरियाणा राज्य अध्यक्ष सुरेखा और महासचिव जय भगवान ने कहा कि 10 जून को संगठन ने राज्य के नवनियुक्त श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा को पत्र लिखा था। इसमें मजदूरों की मांगों व समस्याओं का हल करने के लिए संगठन को बातचीत के लिए समय देने की मांग की थी। लेकिन 40 दिन गुजर जाने के बाद भी समय नहीं दिया गया। इसलिए सीटू ने 21 जुलाई को उनके विधानसभा क्षेत्र में हजारों मजदूरों की रैली करते हुए उनके घेराव का निर्णय लिया है। इनमें हजारों मजदूर, स्कीम वर्कर्स, कच्चे कर्मचारी, निर्माण मजदूर, ऑटो रिक्शा ड्राइवर, फरीदाबाद सेक्टर-12 में इकट्ठा होंगे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन


ये हैं मांगें
- राज्य में मजदूरों के लिए 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन घोषित हो।
- असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बोर्ड बनें।
- निर्माण श्रमिकों के बने बोर्ड के तहत सुविधाओं पर अघोषित पाबंदी हटे।
- भट्टा मजदूरों के लिए बोर्ड पंजीकरण का कार्य अनुभव एक साल की बजाय छह महीने का हो।
- श्रम विभाग, सेफ्टी एंड हेल्थ में पर्याप्त ऑफिस व स्टाफ की भर्ती हो।
- स्कीम वर्कर्स और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- लेबर कोड्स और ड्राइवर विरोधी काले कानून रद्द किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed