फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Work education instructor demonstrated in front of Shiksha Sadan

Chandigarh News: वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ने शिक्षा सदन के सामने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Work education instructor demonstrated in front of Shiksha Sadan
पंचकूला। वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ने अपनी मांग बाई लॉज 2013 को लेकर शिक्षा सदन के सामने प्रदर्शन किया। सर्व शिक्षा अभियान (समग्र शिक्षा) के तहत हरियाणा के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अगस्त 2014 से कार्यरत वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर जिसमे, संगीत गायन, तबला, फाइन आर्ट, ड्रामा एवं नृत्य इंस्ट्रक्टर ने परिषद के द्वारा बनाए गए बाई लॉज 2013 में कवर करने की मांग की है। मांगों को लेकर वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ने सुबह सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वरिष्ठ उपप्रधान परमजीत ने कर्मचारियों की अध्यक्षता की। उसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सभी प्रदर्शन करते हुए शिक्षा सदन पहुंचे। एसोसिएशन के पदाधिकारी रजत, अभिषेक, सुनील, धर्मवीर, अनिल और संगीता ने कहा कि विभाग में वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विभाग में सीधे तौर पर लगे होने के बावजूद आज तक परिषद द्वारा बनाए गए बाई लॉज 2013 में उनको कवर नहीं किया गया।
विज्ञापन

वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर की वजह से हरियाणा के राजकीय विद्यालयों के छात्रों एवं छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर सेक्टर-5 में मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, मगर अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने विभाग से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed