फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Won gold in Taekwondo, welcomed Kashish on reaching Kharar

Chandigarh News: ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण, खरड़ पहुंचने पर कशिश का स्वागत

Wed, 05 Jul 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Won gold in Taekwondo, welcomed Kashish on reaching Kharar
खरड़। कारोबारी रमेश गोयल की बेटी कशिश अग्रवाल ने थाईलैंड में आयोजित छठी हीरो इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कशिश का उनके घर पहुंचने पर परिजनों और शहरवासियों ने स्वागत किया। वह कार्बन काॅन्वेंट स्कूल चंडीगढ़ में 12वीं की छात्रा है। यह उसका पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह नेपाल में रजत पदक जीत चुकी है। कशिश अग्रवाल ने बताया कि वह एमरल मार्शल आर्ट अकादमी चंडीगढ़ में शिव राज खत्री कोच से कोचिंग लेकर इस मुकाम पर पहुंची है। कशिश के पिता रमेश गोयल ने कहा कि उन्हें अपनी होनहार बेटी पर गर्व है। उसने देश, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं इसलिए अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें ताकि वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed