फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Womens and mens hockey team reached the finals

Chandigarh News: महिला और पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची

Wed, 08 Nov 2023 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Womens and mens hockey team reached the finals
2015 में पुरुष और महिला टीम ने एक साथ जीते थे पदक
विज्ञापन

शूटिंग में खिलाड़ी नैंसी ने जीता सिल्वर मेडल
महिला कबड्डी टीम भी पहुंची फाइनल में

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को महिला और पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए फाइनल में स्थान बनाया, जबकि महिला कबड्डी टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पुरुष टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले, 2015 में दोनों टीमों ने एक साथ फाइनल और सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए पदक जीते थे। पुरुषों की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल और महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता था। अब दोनों टीमों से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। वहीं, हरियाणा महिला कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मैच में राजस्थान को 32-17 के बड़े अंतर से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। हरियाणा वूमेन बीच हैंडबॉल टीम ने दिल्ली को हराते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया। वहीं, बॉक्सिंग के मुकाबले में स्वीटी बूरा और रिंकू ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। शूटिंग के मुकाबले में खिलाड़ी नैंसी ने प्रदेश की झोली में सिल्वर मेडल डाला। उधर, तीरंदाजी के मुकाबले में महिला टीम ने गोल्ड मेडल, लड़कों की टीम ने सिल्वर मेडल और तीरंदाजी मिक्स टीम मुकाबले में प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाया। राज्यसभा सांसद व कबड्डी फेडरेशन के प्रधान कृष्ण पंवार और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed