फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women under 40 are at higher risk of breast cancer

Chandigarh : 40 से कम उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा, पीजीआई चंडीगढ़ के शोध में खुलासा

Wed, 31 Jan 2024 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:19 AM IST
सार

संक्रमित महिलाओं पर इलाज की पद्धतियां भी कारगर साबित नहीं हो रहीं। इसका खुलासा पीजीआई चंडीगढ़ के सर्जरी विभाग में हुए शोध से हुआ है।

विज्ञापन
Women under 40 are at higher risk of breast cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर भारत की 40 साल से कम उम्र की महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा है। वहीं, संक्रमित महिलाओं पर इलाज की पद्धतियां भी कारगर साबित नहीं हो रहीं। इसका खुलासा पीजीआई चंडीगढ़ के सर्जरी विभाग में हुए शोध से हुआ है। शोध में पाया गया कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की 40 साल से कम उम्र की महिलाएं इसकी चपेट में ज्यादा आ रही हैं, जबकि विदेश में यह कैंसर 50 साल के बाद सामान्य है।

विज्ञापन


लक्षण

  • स्तन में या बांह के नीचे गांठ या मोटा होना
  • स्तन के आकार या आकृति में परिवर्तन
  • स्तन की त्वचा के रंग या बनावट में बदलाव

कारण

  • अधिक उम्र, अधिक वजन, परिवार का इतिहास, आहार, शराब और तंबाकू का सेवन।


विदेशों में हुए शोध का संदर्भ लेते हुए उत्तर भारत से आने वाले केस की स्थिति का आकलन किया गया है। इसमें स्तन कैंसर से ग्रस्त 120 महिलाओं को शामिल किया गया। उनमें से ज्यादातर की उम्र 40 साल से कम थी, जबकि फैमिली हिस्ट्री या इसके कारण माने जाने वाले तथ्य उनमें न के बराबर थे।

विज्ञापन

- डॉ. विपेंद्र, सर्जरी विभाग

बन जाती हैं एक या अधिक गांठें  
स्तन कैंसर आमतौर पर महिलाओं को प्रभावित करता है, लेकिन वर्तमान में यह पुरुषों को भी प्रभावित कर सकता है। ज्यादातर इन मामलों में एक या फिर एक से अधिक गांठ का निर्माण होता है। इन गांठों को स्तनों के अंदर आसानी से महसूस किया जा सकता है। यह गांठ स्तन के ऊपरी या निचले भाग में होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज का भी कम हो रहा असर
शोध करने वाले डॉ. विपेंद्र ने बताया कि स्तन कैंसर में सर्जरी और कीमो के माध्यम से इलाज किया जाता है, लेकिन इस क्षेत्र के कैंसर में सर्जरी के केस में दोबारा संक्रमण का खतरा ज्यादा पाया गया। वहीं, कीमो कराने वालीं महिलाओं पर दवाओं का असर भी कम पाया गया। इसके कारणों की जांच के लिए कैंसर ट्यूमर की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि इलाज की धीमी रफ्तार के लिए उनके कैंसर ट्यूमर में पाए जाने वाले हार्मोन रिसेप्टर जिम्मेदार हैं, जो उनके इलाज को ज्यादा जटिल बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed