फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women team of chandigarh in final by defeat chattisgarh

छत्तीसगढ़ को हरा फाइनल में पहुंची महिला क्रिकेट चंडीगढ़ की टीम

Sat, 25 Jan 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
women team of chandigarh in final by defeat chattisgarh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। भिलाई में चल रहे सीनियर वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 105 रन बनाए। पलक राणा ने 61 और एकनूर ने 19 रन की पारी ख्ेाली। गेंदबाजी में छत्तीसगढ़ से हेमा साहू ने 19 रन देकर 3 विकेट, नीतू ने 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 98 रन बनाए। सबसे अधिक रन देवी ने बनाए। उन्हाेंने 39 गेंद पर 46 रन बनाए। जयश्री ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ टीम से आराधना ने 14 रन देकर 4 विकेट और अनीता ने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच में चार विकेट चटकाने वाली आराधना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed