फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women's day, neerja bhanot, punjab kala bhawan, chandigarh advisor, chandigarh news

चंडीगढ़ में टैक्स फ्री हो सकती है फिल्म 'नीरजा': एडवाइजर

Wed, 09 Mar 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
women's day, neerja bhanot, punjab kala bhawan, chandigarh advisor, chandigarh news
पंजाब कला भवन में नीरजा भनोट की तस्वीर स्‍थापित करते हुए एडवाइजर विजय कुमार देव - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पंजाब कला भवन में आर्ट गैलरी में नीरजा भनोट की तस्वीर स्थापित की गई। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। तस्वीर का लोकार्पण एडवाइजर विजय कुमार देव ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीरजा ने शहर के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। उनकी कुर्बानी को आज भी विश्व याद करता है। इसलिए पुरुषों को महिलाओं का घर हो या बाहर सभी जगह सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडवाइजर की पत्नी सोनिया भी मौजूद रहीं। वहीं कला और साहित्य जगत की कई हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और जिंदगी के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवियत्री गुरमिंदर कौर ने ‘नवीं दिशा, नवीं चेतना’ नामक कविता पेश की। इसके बाद नीरजा भनोट के भाई अनीश और अखिल भनोट ने उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में नीरजा भनोट पर आई फिल्म ‘नीरजा’ उनकी जिंदगी से 95 फीसदी मेल खाती है। राजस्थान, दिल्ली सहित देश के कई शहरों में यह फिल्म टैक्स फ्री है। लेकिन जहां नीरजा पैदा हुई पली-बढ़ी वहा यह टैक्स फ्री नहीं हुई। इस पर एडवाइजर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही शहर में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें और प्रेरणा हासिल कर सकें।


कार्यक्रम में पंजाब कला परिषद की चेयरपर्सन बीबी हरजिंदर कौर, साधना संगर, वीणा, विनोद कपूर, संगीता गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। नीरजा की तस्वीर को चित्रकार जसप्रीत ने बनाया है और वह भी मात्र 3 दिन में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed