फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women's cut invoice in chandigarh without Helmet

चंडीगढ़: पहले दिन 128 महिलाओं के कटे चालान, तो हेलमेट पहनकर ही करें ड्राइविंग

Thu, 06 Sep 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Sep 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Women's cut invoice in chandigarh without Helmet
चालान काटते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी
ट्रैफिक पुलिस ने करीब डेढ़ महीने से अधिक समय तक महिला और युवतियों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने संबंधी जागरुकता अभियान चलाने के बाद बुधवार से चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालीं कुल 128 महिलाओं व युवतियों के चालान किए। इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस ने उन दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी किए जिनके साथ बिना हेलमेट महिलाएं व युवतियां पीछे बैठी थीं। इस दौरान दो वाहनों को जब्त भी किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने जीएमएसएच-16 चौक के समीप और सेक्टर-36/37 के लाइट प्वाइंट पर लगाए दो नाकों पर यह कार्रवाई की। बुधवार की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दोनों नाकों पर बिना हेलमेट पहने ड्राइविंग कर रहीं 128 महिला और युवतियों सहित अन्यों के चालान काटे गए। जीएमएसएच-16 के चौक पर ट्रैफिक कर्मियों ने बिना हेलमेट के ड्राइविंग कर रहीं कुल 52 महिलाओं और युवतियों के चालान किए जबकि सेक्टर-36/37 लाइट प्वाइंट पर कुल 76 महिलाओं और युवतियों के चालान किए गए।
विज्ञापन

आगे भी नहीं राहत

Women's cut invoice in chandigarh without Helmet
बिना हेलमेट पीछे बैठी महिला
साथ ही दो वाहन जब्त भी किए गए। दोनों नाकों पर ट्रैफिक मार्शल अशोक मनचंदा, गीता कपूर, ओपी चुग और सुखजीत कौर मौजूद रहे जबकि सुपरवाइजरी ऑफिसर के तौर पर दोनों नाकों पर इंस्पेक्टर सीता देवी और इंस्पेक्टर परमजीत कौर मुस्तैद रहीं। 

यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच एवं ऑपरेशन सहित पीआरओ की जिम्मेदारी संभाल रहे डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि यूटी पुलिस आगामी दिनों में भी चालान प्रक्रिया को ऐसे ही जारी रखेगी। हालांकि उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने जागरुकता मुहिम की समयावधि को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। स्पष्ट है कि पुलिस आगामी दिनों में भी बिना हेलमेट पहने ड्राइविंग करने या दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने सवार होने पर चालान करने जारी रखेगी।

उधर, दिन में यह अफवाह भी उड़ी कि प्रशासन ने हेलमेट न पहनने वाली महिलाओं के चालान पर फिलहाल रोक लगा दी है लेकिन गृह सचिव ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। वहीं, ट्रांसपोर्ट सेक्रेट्री डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि ऐसा कोई आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed