{"_id":"5358cd95dbb62ee85595ba158948df29","slug":"women-releted-case-now-hearing-will-be-fast-track-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से जुड़े मामलों में अब जल्द मिलेगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से जुड़े मामलों में अब जल्द मिलेगा न्याय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Feb 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों में उन्हें शीघ्र न्याय दिलवाने को लेकर चंडीगढ़ जिला अदालत ने एक विशेष कोर्ट का गठन किया है।
विज्ञापन
इस कोर्ट में महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। संबंधित आदेश जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल ने जारी किए हैं।
इस विशेष कोर्ट में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सैक्सुअल ओफेंसिव (पोक्सो) एक्ट से जुड़े मामले भी निपटाए जाएंगे। यह विशेष कोर्ट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला को दी गई है।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों संबंधी आदेश भी इसी अदालत को दिए गए हैं।
हत्या, दहेज हत्या, अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़, अनैतिक रूप से कैद करने, आपराधिक बल से महिला की शालीनता भंगित करने जैसे केसों को भी इस विशेष अदालत में देखा जाएगा।
विज्ञापन
न्यायाधीश एसके अग्रवाल ने बताया कि घरेलू हिंसा जैसे मामले भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल सकते हैं, जरूरत के हिसाब से फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल सकते हैं।