फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women purse snatach in chandigarh

महिला कांस्टेबल का पर्स छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Mon, 09 Sep 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
women purse snatach in chandigarh
चंडीगढ़। शहर में स्नैचर्स आए दिन झपटमारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं जबकि पुलिस इन वारदातों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। स्नैचर्स इतने बेखौफ हैं कि पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे। रविवार को सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब के पास से गुजर रही एक महिला कांस्टेबल से बाइक सवार झपटमार पर्स छीनकर फरार हो गए। जब तक वह चिल्लाकर किसी को मदद के लिए बुलाती तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (डायल 100) पर कॉल कर वारदात की सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 356 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल के अनुसार पर्स में 20 हजार रुपये की नकदी समेत कुछ जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन

मनीमाजरा निवासी ज्योति मनीमाजरा थाने में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को वह किसी काम से जा रही थीं। तभी चंडीगढ़ क्लब की ओर से पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके आगे रुके और जब तक कुछ समझतीं तब तक पीछे बैठे बदमाश ने उनका पर्स छीन लिया और दोनों भाग निकले। जब तक मदद के लिए लोगों को बुलाया तब तक बदमाश काफी आगे निकल चुके थे। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो बदमाश शहर में अब तक 82 से ज्यादा झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

मोबाइल फोन छीनकर भागे बाइक सवार, केस दर्ज
चंडीगढ़। सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल निवासी दीपक की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने उनका मोबाइल छीनने के केस में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। दीपक ने पुलिस को बताया कि बीती 31 अगस्त को काम से घर वापस लौटते समय रात को लगभग साढ़े नौ बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। घर जल्दी जाने के चक्कर में चलती गाड़ी पर ही फोन से बात करने लगे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए मोबाइल छीनकर ले गए। इससे दीपक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर गए। किसी तरह उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed