फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women MLAs of Haryana presided Vidhansabha on International womens day

हरियाणा विधानसभा : महिला दिवस पर बड़ा एलान, हरियाणा में महिलाओं को 33 फीसदी राशन डिपो होंगे आवंटित

Mon, 08 Mar 2021 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 03:20 PM IST
सार

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार ने की बड़ी घोषणा 
  • हरियाणा में अब महिलाओं को 33 फीसदी राशन डिपो आवंटित होंगे
  • डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सदन में दी जानकारी 

विज्ञापन
Women MLAs of Haryana presided Vidhansabha on International womens day
हरियाणा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार ने बड़ी घोषणा की है। हरियाणा में अब महिलाओं को 33 फीसदी राशन डिपो आवंटित होंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सदन में जानकारी दी। वहीं महिला दिवस के मौके पर पहली बार हरियाणा विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी पर महिला विधायक बैठीं। सबसे पहले कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक किरण चौधरी को मौका मिला। महिला दिवस के मद्देनजर अब आगे कार्यवाही का संचालन महिला विधायक करेंगी।

विज्ञापन


राशन लेने के लिए अब डिपो पर नहीं जाना पड़ेगा। डिपो होल्डर्स भविष्य में घर-घर जाकर राशन देंगे। उपभोक्ताओं के बायोमीट्रिक को आधार से लिंक किया जा रहा है। सदन में राजीव गांधी दुर्घटना सहायता योजना बंद होने का मामला भी उठा। इस पर विधानसभा ने सरकार से 48 घंटे में जानकारी मांगी है। भाजपा विधायक अभय सिंह यादव और कांग्रेस विधायक वरुण मुलाना 2020-2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए हैं। एचएसएससी की भर्ती प्रणाली को लेकर कांग्रेस ध्यानाकर्षण लाई। इस पर विधानसभा ने सरकार से 48 घंटे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई। इसकी शुरुआत अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की। कुछ ही देर के बाद उन्होंने महिला विधायकों को कुर्सी सौंप दी। प्रश्नकाल की आगे की कार्यवाही महिलाएं चलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शून्यकाल और अभिभाषण पर चर्चा का फैसला भी महिलाएं ही करेंगी। सदन की कार्यवाही शाम 6 बजे तक चलेगी। पांचों महिला विधायकों को 45-45 मिनट का समय हाउस चलाने के  लिए दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि हमारा प्रयास रहेगा कि सदन में सबसे पहले महिलाओं को ही बुलवाया जाए। हालांकि, ये अधिकार कुर्सी पर बैठने वाली महिला विधायक के पास होगा कि वे किस मुद्दे पर चर्चा चाहती हैं और किस पर नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed