फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women IAS accused of sexually assaulting on senior, complained to the President of india

महिला आईएएस ने सीनियर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, राष्ट्रपति को भेजी शिकायत

Mon, 11 Jun 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Jun 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Women IAS accused of sexually assaulting on senior, complained to the President of india
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंचकूला में तैनात पशुपालन विभाग के दो आईएएस अधिकारियों की आपसी लड़ाई अब खुलकर सबके सामने आ गई है। जूनियर आईएएस अधिकारी ने अपने सीनियर एसीएस स्तर के अधिकारी सुनील गुलाटी पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। मामले में पशुपालन मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि वे आरोपों की जांच मुख्य सचिव से कराएंगे। महिला अधिकारी की सुरक्षा का भी उचित प्रबंध किया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी पर इससे पहले भी बीते वर्ष में दो आईएफएस अधिकारी दुर्व्यवहार के आरोप लगा चुके हैं। वहीं, महिला अधिकारी का भी अब तक का कार्यकाल विवादों भरा रहा है। महिला आईएएस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का खुलासा अपने फेसबुक वॉल पर रविवार सुबह पांच और छह बजे के बीच किया है।
विज्ञापन


उन्होंने तीन अलग-अलग पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने ताजा यौन उत्पीड़न मामले को साझा किया है, जबकि दो अन्य पोस्ट में पुराने मामले और रेवाड़ी के कोसली में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान और सौंपे गए दस्तावेजों का विवरण है। उन्होंने आरोपों की शिकायत राष्ट्रपति को भी ऑनलाइन की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर आईएएस बोले, लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लो

महिला आईएएस द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी ने सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि महिला अफसर ने जो आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं। वे एक महिला पहले ही आई थीं। अपने स्टाफ को ट्रनिंग देना मेरी ड्यूटी है।

मुझे पता चला था कि उन्हें कुछ समस्या आ रही है तो मैंने स्टाफ से उनका ध्यान रखने को कहा था, लेकिन महिला अफसर ने स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। ये उनके ऊपर है कि वे काम सीखना चाहती हैं या नहीं। अगर उन्हें समस्या हो रही है तो बताएं, सरकार उन्हें ट्रांसफर कर सकती है। मैं जांच के लिए तैयार हूं, लाई डिटेक्शन टेस्ट के लिए भी तैयार हूं। मामला क्लीयर होना चाहिए।

महिला अधिकारी किसी तनाव में आकर इस तरह के आरोप  लगा रही है। वह न तो किसी मीटिंग में आती हैं, न ही कोई फाइल क्लीयर करती हैं। आपत्ति लगाकर वित्त व एलआर को फाइलें भेज देती हैं। ऐसे तो विभाग नहीं चल पाएगा। वह काम ही नहीं करना चाहती।
 

महिला अधिकारी बोलीं, सीसीटीवी की जांच हो

Women IAS accused of sexually assaulting on senior, complained to the President of india
lady officer
महिला आईएएस अधिकारी ने कहा है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी के कार्यालय के कमरे के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच होनी चाहिए। उन्हें उपयुक्त सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों के विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई हो। उन्हें अत्याचार एवं शोषण को चुपचाप सहते रहने के लिए लगातार मजबूर किया जा रहा है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान, मांगा जाएगा जवाब
महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने बताया कि, महिला आईएएस अधिकारी की तरफ से उन्हें लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से मामले का पता चला है। आयोग ने स्वयं मामले का संज्ञान लेने का फैसला किया है। महिला अधिकारी से शिकायत लेकर संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।

मैं घबरा गई, इसलिए मामला सार्वजनिक किया : महिला आईएएस

हरियाणा कैडर की वर्ष 2014 बैच की महिला आईएएस अधिकारी ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। उन्होंने अपने विभाग के सीनियर अधिकारी सुनील गुलाटी पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए। उन्होेंने कहा कि गुलाटी लंबे समय तक बिना कार्य के अपने कमरे में बुलाकर बैठाए रखते हैं।

अमर्यादित एवं अनैतिक व्यवहार करते हैं, साथ ही वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) खराब करने की धमकी देते हैं। अंबाला से मेरे साथ छेड़खानी चल रही है। नवीनतम घटना 6 जून की है, जब सीनियर अधिकारी ने मेरी कुर्सी पर धक्का मारा और मुझे अपनी तरफ बुलाया। इसके दो ही दिन बीते थे कि मुझे आदेश मिल गया कि आपको रोहतक जाना है, वो भी रात में अकेले ही सफर करना है।

इस घटना के बाद काफी घबरा गई थी, इसलिए बेहतर समझा कि पहले सारी घटना को सार्वजनिक कर दूं और फिर मामले में कानूनी कार्रवाई भी करूं। मैंने सारी पुरानी घटनाओं के बारे में सीनियर अधिकारियों से लेकर सीएम तक से शिकायतें की हैं, लेकिन कभी कोई जवाब नहीं मिलता। अब मेरे व मेरे परिवार की जान को खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed