फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women commission notice to digvijay chautala for controversial statement on sapna choudhary

सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी कर मुश्किल में फंसे दिग्विजय चौटाला, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Wed, 10 Jul 2019 11:30 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 10 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
women commission notice to digvijay chautala for controversial statement on sapna choudhary
दिग्विजय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

जजपा नेता और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के डांसर सपना चौधरी पर दिए गए विवादित बयान पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर दिग्विजय चौटाला से जवाब मांगा गया है। आयोग ने साफ किया है कि यदि जवाब संतोषजनक न हुआ, तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि दिग्विजय चौटाला ने डांसर सपना चौधरी के भाजपा ज्वाइन करने पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि सपना चौधरी अब भाजपा में आ गई हैं और अब ठुमके लगाकर सपना भाजपा को वोट दिलवाएंगी। दिग्विजय को महिला आयोग का नोटिस मिलने के बाद से उनके समर्थक व अन्य जजपा नेता इसका विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उनके समर्थकों कहना है कि जब नशे और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिग्विजय बोलते हैं, तब  कोई मंत्री या भाजपा का नेता कुछ नहीं बोलता। सपना पर एक सवाल का जवाब क्या दिया, सब जग गए, क्या सपना है हरियाणा का सबसे बड़ा मुद्दा? आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने कहा कि इस तरह का बयान देकर दिग्विजय चौटाला ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार इस मसले को लेकर आयोग ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, संगठनों और व्यक्तियों से ऐसी अभद्र टिप्पणी जो महिलाओं के लिए अपमानजनक हो, बोलने व कहने से रोकने हेतु जरूरी हिदायतें भी जारी की है। जिसका सभी को गंभीरता से ध्यान रखना होगा।

बहरहाल, इस मुद्दे पर महिला आयोग के कड़े तेवर देखते हुए दिग्विजय चौटाला मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। लेकिन दिग्विजय के समर्थकों का कहना है कि दिग्विजय आयोग के नोटिस का जल्द औपचारिक जवाब देंगे।

सार्वजनिक मंचों पर महिला प्रतिष्ठा का ध्यान रखें नेता
इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने जो सर्कुलर जारी किया है उसमें कहा गया है कि सभी राजनीतिक दल, संगठन से जुड़े लोग व नेता महिलाओं के सम्मान के विरूद्ध और उनकी गरिमा को भंग करने वाली किसी भी प्रकार की कोई अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी न करें। 

आयोग आगामी चुनावों के मद्देनजर देश के कानून पसंद सभी नागरिकों से समानता को बढ़ावा देने और सभ्याचार के साथ शिष्टता बनाए रखने की अपील करता है। सभी नागरिकों सार्वजनिक मंचों पर अपने संबोधन में महिला सम्मान का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed