फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women are ahead of men in breaking traffic rules... Fifty thousand challans in a year

ट्रैफिक नियम तोड़ने में महिलाएं आगे: चंडीगढ़ में एक साल में बिना हेलमेट के पचास हजार चालान, RTI में खुलासा

Mon, 20 Jan 2025 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 02:01 AM IST
सार

पुलिस ने शहर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली 44 हजार 564 महिलाओं का चालान किया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक 6870 महिलाओं का हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया गया है।

विज्ञापन
Women are ahead of men in breaking traffic rules... Fifty thousand challans in a year
बिना हेलमेट महिलाओं के चालान - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियम तोड़ने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। सड़क हादसों में ज्यादातर लोगों की मौत हेड इंजरी से हो रही हैं। पिछले चार साल में 796 सड़क हादसों में 321 जानें जा चुकी हैं।

विज्ञापन


इसमें ज्यादातर दोपहिया वाहन चालकों की मौत हेड इंजरी से हुई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों की मौत का आंकड़ा सबसे अधिक है। इसके साथ एक बात यह भी है कि कुछ मामलों में दोपहिया वाहन चालक ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन वह घटिया क्वालिटी का था। 

विज्ञापन

बिना हेलमेट के चालान में दिखा फर्क 

दूसरी ओर, एक साल में महिलाओं के बिना हेलमेट के 50 हजार से अधिक चालान काटे गए, जबकि पुरुषों के 19 हजार चालान कटे। यह आंकड़े आरटीआई में मांगी जानकारी में मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शहर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली 44 हजार 564 महिलाओं का चालान किया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक 6870 महिलाओं का हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया गया है। वहीं, 19693 पुरुषों के बिना हेलमेट के चालान हुए। इनमें से 12264 पुरुष पिछली सीट पर बिना हेलमेट सफर कर रहे थे। इसके साथ पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग के 2,356 चालान किए हैं।


ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने को अभियान चलाया जा रहा है। सबसे ज्यादा हेमलेट पहनने के लिए प्रेरित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed