फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman working in Kothi hangs, died

कोठी में काम करने वाली महिला ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 26 Nov 2020 09:44 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Woman working in Kothi hangs, died
चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित एक कोठी में काम करने वाली एक महिला ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मूलरूप से नेपाल की रहने वाली राधिका (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि राधिका पिछले कुछ समय से तनाव में थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने फंदा लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार देर शाम की है। राधिका सेक्टर-21 स्थित उक्त कोठी में रहकर घर की देखरेख का काम करती थी। राधिका के दो बच्चे हैं। बुधवार शाम वह कमरे में अकेली थी। इस दौरान पंखे से फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल सेक्टर-19 थाना पुलिस परिजन समेत अन्य का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed