फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman who came to India from Africa on tourist visa arrested with heroin

Chandigarh News: अफ्रीका से टूरिस्ट वीजा पर भारत आई महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Woman who came to India from Africa on tourist visa arrested with heroin
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के चलते गश्त कर रही ऑपरेशन सेल की टीम ने मंगलवार देर शाम को अफ्रीकी मूल की एक महिला को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसकी पहचान नेह चार्लोट निवासी दक्षिण अफ्रीका व वर्तमान पता नवादा, फेज-चार नई दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी बीते साल टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। ऑपरेशन सेल के एसपी आईपीएस मृदुल की देखरेख में डीएसपी ऑपरेशन जसबीर सिंह और इंचार्ज शेर सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल की टीम सेक्टर-36 थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि अफ्रीकी मूल की एक महिला नशा तस्करी करती है और चंडीगढ़ में किसी को हेरोइन सप्लाई करने आई है। सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-52 स्थित पेट्रोल पंप के पास गांव कजहेड़ी के नजदीक नाकेबंदी कर विदेशी महिला को धर दबोचा।
विज्ञापन

जांच टीम ने आरोपी महिला को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अक्तूबर 2023 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसका टूरिस्ट वीजा कुछ समय पहले एक्सपायर हो चुका है। वह दिल्ली में अपने कुछ अन्य जानकारों के साथ रह रही थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला चंडीगढ़ में किसी हेरोइन सप्लाई करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed