फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman misdeed threatening to video viral

Crime: चंडीगढ़ में युवती से दुष्कर्म, शादी का किया था वादा; होटल में बनाया वीडियो, आरोपी की बहन ने ऐंठे पैसे

Thu, 01 May 2025 09:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2025 09:04 AM IST
सार

चंडीगढ़ में शादी का वादा कर युवक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो भी लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन
Woman misdeed threatening to video viral
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

चंडीगढ़ में युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 7.26 लाख रुपये ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने सेक्टर 22 के एक नामी होटल में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-19 निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में सेक्टर-18 के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी शादी की बात चली थी, लेकिन किसी कारणवश रिश्ता तय नहीं हो पाया। इसके बाद लड़का पीड़िता के दफ्तर के नीचे उससे मिलने आया और शादी करने का प्रस्ताव रखा, यह कहते हुए कि वह अपने परिवार वालों को मना लेगा। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता से 10 हजार रुपये मांगे और बाहर घूमने चलने की बात कही, यह वादा किया कि वह पैसे लौटा देगा। घूमने के बाद आरोपी पीड़िता को नयागांव स्थित अपने एक दोस्त के होटल ले गया, जिसका नाम पीड़िता नहीं जानती। वहां आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में वोदका मिलाकर पिला दी और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीड़िता ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने इन्कार कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा। डर के मारे पीड़िता ने अलग-अलग लोन एप्स से ढाई लाख रुपये का लोन लिया और गूगल पे के माध्यम से आरोपी को ट्रांसफर कर दिए।


करीब एक महीने बाद, दोनों सेक्टर 22 के एक होटल में गए, जहां उन्होंने फिर से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2025 में भी वे सेक्टर 22 के एक होटल में मिले और आरोपी लगातार पैसों की मांग करता रहा, न देने पर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने आरोपी और उसकी बहन को कुल 7 लाख 26 हजार रुपये ट्रांसफर किए और रवि नामक व्यक्ति को 50 हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपी ने शादी करने और पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 17 पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed