फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman policeman reached shop Bahlana dragged shop the police arrested accused Gurpreet presented court

बहलाना में दुकान बंद करवाने पहुंची महिला पुलिसकर्मी को घसीटकर दुकान के बाहर किया, पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश

Tue, 04 Aug 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
woman policeman reached shop Bahlana dragged shop the police arrested accused Gurpreet presented court
चंडीगढ़। नाइट कर्फ्यू के दौरान बहलाना में दुकान बंद करवानी पहुंची एक महिला पुलिसकर्मी से बदतमीजी और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी गुरप्रीत ने उसे घसीटकर दुकान के बाहर कर दिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बलहाना के गुरप्रीत सिंह के खिलाफ ड्यूटी में बाधा डालना, छेड़छाड़, डीसी के नियमों की उलांघना करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने बताया कि रविवार रात उसकी ड्य़ूटी हवलदार सुरिंद्र सिंह व कांस्टेबल सचिन के साथ बहलाना में थी। नाइट कर्फ्यू के चलते रात करीब 8.30 बजे वह मार्केट की दुकानें बंद करवाने के लिए अनाउंसमेंट कर रही थी। इस दौरान बहलाना स्थित मिनहास सुखविन्द्र कॉस्मेटिक की दुकान खुली हुई थी। दुकानदार कुलबीर सिंह को दुकान बंद करने को कहने लगी तो उसने कहा कि ग्राहक के जाने के बाद दुकान बंद कर देगा। आरोप है कि इतने में कुलबीर का भाई गुरप्रीत ने कहा कि तुम लोग दुकान बंद करवाने वाले कौन हो और उसके हाथ से डंडा छीनकर बाहर फेंककर दुकान से बाहर घसीटते ले गया और धक्का देकर जमीन में गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान कांस्टेबल सचिन ने उसे बचाने की कोशिश की तो गुरप्रीत ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ भी की। इसके बाद हवलदार सुरिन्द्र सिंह वहां पहुंचे और गुरप्रीत सिंह को सेक्टर- 31 थाने के जाया गया। पुलिस ने उसे सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed