फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman Military Police GD Recruitment In Ambala

अंबाला में देश की पहली महिला मिलिट्री पुलिस जीडी भर्ती, कई राज्यों की बेटियां दिखा रहीं दमखम

Sun, 08 Sep 2019 03:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Woman Military Police GD Recruitment In Ambala
बेटियों ने दिखाया दमखम - फोटो : अमर उजाला

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए इंडियन आर्मी की मिलिट्री पुलिस जनरल भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। आर्मी का खड़गा स्टेडियम देश की पहली महिला मिलिट्री जीडी भर्ती का गवाह बना। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का जज्बा लिए पहले दिन के लिए हुए 1100 रजिस्ट्रेशन में से खड़गा स्टेडियम में चार जिलों की करीब 400 बेटियां पहुंचीं। 

विज्ञापन


इनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखीदादरी जिलों से आई बेटियां शामिल रहीं। इनके जज्बे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भर्ती होने के लिए रैली में शामिल होने के लिए यह बेटियां रात के समय ही अंबाला में पहुंच गई और सुबह करीब साढ़े 4 बजे खड़गा स्टेडियम के बाहर पहुंच गई थी। इस भर्ती में पहले दिन कितनी बेटियां फिजिकल और डाक्यूमेंट क्लीयर कर पाई आर्मी ने इसे कॉन्फिडेंशल रखा है।
विज्ञापन


इसकी सूचना बाद में ही दी जाएगी। बता दें कि इस भर्ती में अंबाला में 5 हजार बेटियां दमखम दिखाएंगी। अंबाला में सात राज्यों की बेटियों को पहुंचना है। इनमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, लेह लद्दाख व चंडीगढ़ की बेटियां शामिल हैं। पूरी भर्ती प्रक्रिया कर्नल सोमनाथ के सुपरविजन में चलेगी जबकि ब्रिगेडियर रविंद्र गुरुम रिक्रूटमेंट के डिप्टी डायरेक्टर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज छह जिलों की बेटियां लगाएंगी एड़ी चोटी का जोर
रविवार को हिसार, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, सिरसा और जींद जिलों की बेटियां भर्ती होने के लिए रैली में शामिल होकर दमखम दिखाएंगी। बता दें कि देशभर में इस भर्ती के लिए इंडियन आर्मी के पास करीब 2.5 लाख बेटियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से मेरिट के आधार पर बेटियों को भर्ती में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भेजे गए हैं।

सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई रैली
आर्मी में भर्ती होने के लिए सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर पहले बैच की दौड़ शुरू करवाई गई। दरअसल महिला भर्ती होने के कारण आर्मी किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसीलिए दिन निकलने के बाद ही दौड़ शुरू करवाई जा रही है। 1.6 किलोमीटर दौड़ 7.5 मिनट से लेकर 8 मिनट तक पूरी करनी होती है। 7.5 या इससे पहले आने वाली आवेदनकर्ताओं को पहले बैच और इसके बाद वाली को दूसरे बैच में रखा जाता है। 

10 फुट की लांग जंप, 3 फुट हाई जंप 
भर्ती प्रक्रिया में रेस के बाद फिजिकल क्लीयर करने के लिए लड़कियों ने 10 फुट की लांग जंप लगाई। साथ ही साथ 3 फुट की हाई जंप लगाकर अपने बुलंद हौसलों का परिचय दे दिया। फिजिकल के बाद डाक्यूमेंट वेरिफकेशन करवाया गया। सुबेदार डीएम महापात्रा ने बताया कि भर्ती प्रकिया की सारी शर्तें हमने पहले ही बात दी थी। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदक की हाईट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आर्मी ने पहली बार इस तरह की भर्ती का आयोजन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed