{"_id":"5c7ea8cebdec22140b2089d0","slug":"woman-injured-by-bullet-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों संग आंगन में बैठी थी महिला, आसमान से आई रहस्यमयी गोली जा लगी, पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों संग आंगन में बैठी थी महिला, आसमान से आई रहस्यमयी गोली जा लगी, पुलिस भी हैरान
Tue, 05 Mar 2019 10:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद निकली गोली
बटाला के थाना श्री हरगोबिंदपुर के आधीन आते गांव औलख में घर के आंगन में बैठी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जांघ में गोली लगने से घायल हो गई। महिला का इलाज जालंधर में चल रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली को जांघ से निकाल दिया है। वहीं पुलिस भी इस बात की तफ्तीश कर रही है कि गोली कहां से आई है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम गांव औलख की रहने वाली महिला कुलविंदर कौर पत्नी बलजिंदर सिंह अपने घर के आंगन में अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। अचानक आसमान की तरफ से कोई नुकीली चीज आई और कुलविंदर कौर की जांघ में लगी। जांघ से खून बहने लगा। कुलविंदर कौर को लगा कि कोई नुकीली चीज उसकी जांघ में लगी है। कुलविंदर को इसका पता नहीं था कि उसको गोली लगी है। जब डॉक्टरों ने जांघ का एक्सरे किया तो पता लगा कि उसे गोली लगी है।
विज्ञापन
इसके बाद डॉक्टरों ने जालंधर में कुलविंदर कौर का इलाज शुरू कर दिया है। एएसआई ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को अनफिट बताया है। जैसे ही महिला फिट होगी तो उसके बयान लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी। एएसआई ने बताया कि गोली को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। एएसआई ने बताया कि गांव के आस-पास कोई भी सेना का अभ्यास नही चल रहा हैं।
विज्ञापन