फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman going to drop her young children to school on two-wheeler died in accident in Chandigarh

Chandigarh: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 20 Apr 2023 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 04:42 PM IST
सार

मृतका का पति अमित चंडीगढ़ नगर निगम में डेली वेज पर काम करता है। अमित ने कहा कि उनके दोनों बच्चे सेक्टर 40 के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह उनकी पत्नी चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी और छठी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Woman going to drop her young children to school on two-wheeler died in accident in Chandigarh
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के मलोया में गुरुवार सुबह अपने छोटे बच्चों को दो पहिया वाहन पर स्कूल छोड़ने जा रही 32 वर्षीय महिला की हादसे में मौत हो गई। महिला की पहचान मलोया निवासी मोनिका के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग साढ़े सात बजे मलोया बस स्टैंड के पास हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार चालक ने मोनिका को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और उसके दोनों बच्चों को भी चोट आई। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत मोहाली छह फेज के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई रैफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतका का पति अमित चंडीगढ़ नगर निगम में डेली वेज पर काम करता है। अमित ने कहा कि उनके दोनों बच्चे सेक्टर 40 के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह उनकी पत्नी चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी और छठी कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। हादसे में उनके बेटे के भी सिर में चोट आई है। वहीं बेटी के पैर में चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मलोया थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान में जुटी है। वह घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। वहीं सूत्रों के मुताबिक आरोपी कार चालक मलोया का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed