फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman dies in dispute over parking car on road

Chandigarh News: सड़क पर कार पार्क करने के विवाद में महिला की मौत

Mon, 25 Mar 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in dispute over parking car on road
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के वार्ड नंबर 13 बाडियां बस्सी में शनिवार को रात कार की पार्किंग के हुए विवाद में आरोपियों ने पीड़ित बेटे को लात से जमकर पीटा। जब उसकी 50 वर्षीय मां उसे बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मांग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में छह नामजद सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ सिमरसिंह ने बताया कि आरोपियों के पास कोई घातक हथियार नहीं थे, इसलिए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं परिवार का कहना है पुलिस ने हत्या का केस दर्ज न कर उनके साथ एक और अत्याचार किया है।जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि गुरसिमरन सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 पुत्र अमरजीत सिंह ने बनूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार को रात उनका रिश्तेदार फरीदपुर गांव से आया था और वह रिश्तेदार को अपना नवनिर्मित मकान दिखाने के लिए ले गया था। घर वापस आने के बाद वह अपनी कार पार्क करने लगा। तभी उसके पड़ोसी सरबजीत सिंह ने गली में कार खड़ी करने से रोका। इस पर उसने कहा कि कार गली में नहीं है, सड़क पर खड़ी है, लेकिन सरबजीत सिंह गाड़ी को एक तरफ लगाने के लिए गाली-गलौज करने लगा। जब वे अपने घर आ गए तो आरोपी सरबजीत सिंह और उसके पिता सुरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, रणजीत सिंह और एक अज्ञात उनके घर के दरवाजे पर लात मारने लगे और कहने लगे कि बाहर आओ। इसके बाद जब वे घर से बाहर निकले तो सभी ने गुरसिमरन को पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी मां कमलजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह बाहर आई और उन्हें रोकने लगी। उन्होंने बताया कि जब सभी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और लात मार रहे थे तो मां उसे बचाने के लिए उस पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मां को बुरी तरह पीटा। इससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उठाकर इलाज के लिए नीलम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। उन्होंने कहा कि गुर सिमरन सिंह की शिकायत पर सुरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, हरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, रणजीत सिंह सभी निवासी वार्ड नंबर 13 बाडियां बस्सी और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 304, 147, 148 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed