फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman died in road accident in Amritsar Of Punjab

अमृतसर: तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग दंपती को कुचला, महिला की मौत, पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Apr 2022 05:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Apr 2022 05:19 PM IST
सार

बी डिवीजन की पुलिस ने बुजुर्ग के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने बस के अंदर से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Woman died in road accident in Amritsar Of Punjab
सीसीटीवी में कैद हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में बी डिवीजन थाना अंतर्गत तरनतारन रोड पर तेज रफ्तार बस ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया। बुजुर्ग महिला की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छेहरटा के इलाका घनुपुर निवासी बलवंत सिंह (60) सेना से रिटायर्ड हैं। बुधवार सुबह वे अपनी पत्नी बलजीत कौर के साथ एक्टिवा पर गिलवाली गांव में किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तरनतारन रोड पर एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


बस के पिछले पहिए के नीचे आने पर बुजुर्ग महिला बलजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलवंत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आरोपी चालक घटना के तुरंत बाद बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग बलजीत कौर के शव को कब्जे में लेने के साथ ही जख्मी बलवंत सिंह को अस्पताल में दाखिला करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बी डिवीजन की पुलिस ने बुजुर्ग के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने बस के अंदर से मिले कुछ दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed