{"_id":"659e82a8f62e8e0a17046664","slug":"woman-died-due-to-fireplace-in-jalandhar-of-punjab-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जालंधर में अंगीठी की आग ने उजाड़ी जिदंगी, दम घुटने से महिला की मौत, बच्चों और पति की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: जालंधर में अंगीठी की आग ने उजाड़ी जिदंगी, दम घुटने से महिला की मौत, बच्चों और पति की हालत बिगड़ी
Wed, 10 Jan 2024 05:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Jan 2024 05:27 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में अंगीठी से बनी जहरीली गैस ने महिला की जान ले ली। वहीं महिला के पति और दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
अंगीठी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में अंगीठी की आग ने एक जिंदगी उजाड़ दी। यहां के मोहल्ला गोबिंदगढ़ में एक परिवार कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया। कमरे में जहरीली गैस बन गई और उसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। वहीं महिला के दो बच्चों और पति की भी हालात बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार कमरा बंद कर अंगीठी जलाकर सोया था। कमरे में सभी का दम घुटने लगा और सभी बेहोश हो गए। परिवार मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
विशाल अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ पिछले तीन महीने से मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित एक घर में रहते हैं। विशाल एक निजी कॉलेज के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता है। वहीं उसकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी घर के सामने ही रहते हैं। जब सुबह सात बजे कर्मचारी विशाल के घर पहुंचे तो देखा कि सभी की हालत गंभीर थी। कर्मचारियों ने तुरंत लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। विशाल और दो बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन