{"_id":"63aeef784458110d1e158c63","slug":"woman-complains-about-former-aig-ashish-kapoor-to-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पूर्व AIG की राज्यपाल से शिकायत, पूर्व महिला मित्र ने सुनाया दुखड़ा, कार्रवाई का मिला भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पूर्व AIG की राज्यपाल से शिकायत, पूर्व महिला मित्र ने सुनाया दुखड़ा, कार्रवाई का मिला भरोसा
Fri, 30 Dec 2022 07:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:33 PM IST
सार
पीड़िता का कहना है कि आरोपी आज जिस हालत में है, इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। वह झूठ बोलने और आंखों से आंसू निकालने में काफी माहिर था। वह इन सभी चीजों में माहिर है लेकिन वह असल में बहुत ही खतरनाक व्यक्ति है।
विज्ञापन
एआईजी आशीष कपूर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद एआईजी आशीष कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को उनकी पूर्व महिला मित्र ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर सारा दर्द बयां किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अब भी उन्हें और उनके परिवार को जाने से मारने की दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी एआईजी व उसके अन्य सहयोगियों पर कस्टोडियल रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह जल्दी ही इस मामले में डीजीपी को आदेश देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने साल 2018 से उन पर अत्याचार करना शुरू किए थे। झूठे केस दर्ज कर उन्हें व उनके परिवार को जेल में डाल दिया। करीब 16 महीने उन्होंने जेल में काटने पड़े। इस दौरान उसकी पांच बार जेल बदली गई।
विज्ञापन
आरोपी ने पहले जेल में उससे जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी उनके बीच रिलेशन रहे लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो कपूर ने उनका गर्भपात करवा दिया। उन्होंने बताया कि एआईजी ने अपनी काली कमाई भी उनके घर पर सुरक्षित तरीके से रखी। आरोपी ने 10 करोड़ रुपये उसके घर में रखे। उन्होंने बताया कि पुलिस मुलाजिम की सैलरी कितनी होती है लेकिन आरोपी के पास पैसा कहां से आ रहा था, यह किसी को पता नहीं था। आरोपी उसको टॉर्चर करता था। इसका वीडियो भी विजिलेंस के पास सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मेरी मां के अकाउंट से पैसे निकलवाए गए।
विज्ञापन
आरोपी इस हाल के लिए खुद जिम्मेदार: पीड़िता
पीड़िता का कहना है कि आरोपी आज जिस हालत में है, इसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। वह झूठ बोलने और आंखों से आंसू निकालने में काफी माहिर था। वह इन सभी चीजों में माहिर है लेकिन वह असल में बहुत ही खतरनाक व्यक्ति है।