{"_id":"67900774add72f34b703d7f6","slug":"woman-cheated-online-of-rs-17-lakh-on-the-pretext-of-giving-investment-tax-benefits-chandigarh-news-c-16-pkl1043-614393-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निवेश कर लाभ देने का झांसा देकर महिला से ऑनलाइन ठगे 17 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निवेश कर लाभ देने का झांसा देकर महिला से ऑनलाइन ठगे 17 लाख
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-51 निवासी एक महिला से अज्ञात लोगों ने टेलीग्राम के जरिए निवेश का झांसा देकर 17.26 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित के बयान पर साइबर सेल थाने ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के बारे में सुराग जुटाने के लिए मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सेक्टर-51 की रहने वाली नेहा ने साइबर थाने को दी शिकायत में बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश मिले। ऑनलाइन निवेश के संबंध में आरोपी ने परिचय अखिल के रूप में दिया। पीड़ित और ठग के बीच सारी बातचीत टेलीग्राम के जरिए हुई थी। उस पर भरोसा करते हुए पीड़ित ने निवेश करना शुरू कर दिया और जालसाजों की ओर से दिए गए खाता नंबर पर 10 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर पहला निवेश किया। इसके बाद उसने अलग-अलग खातों में और पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस बीच पीड़ित को कोई रिटर्न नहीं मिला।
बाद में पीड़िता को पता चला कि उसे अपने निवेश किए गए रुपये या एप में दिखाए गए लाभ को निकालने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ठगों ने उसे अपने लाभ के रुपये लेने के लिए और अधिक पैसे निवेश करने के लिए कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने अक्तूबर से दिसंबर 2024 के बीच ठगों द्वारा ऑनलाइन प्रदान किए गए विभिन्न खातों में कथित तौर पर कुल 17 लाख 26 हजार 672 रुपये जमा किए। पीड़िता ने 18 दिसंबर को साइबर पुलिस थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। मामले की पड़ताल करने के बाद साइबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।