{"_id":"664e882ab335b0e42f0718e4","slug":"woman-cheated-of-rs-155-lakh-on-the-pretext-of-getting-her-a-job-in-google-chandigarh-news-c-16-pkl1049-426977-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गूगल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगे 1.55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गूगल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगे 1.55 लाख
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुगल में नौकरी करने का झांसा देकर शहर निवासी एक महिला से 1.55 लाख रुपये ठग लिए गए। जालसाजी का पता चलने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा-419, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके व्हाट्स एप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। फिर फोन के जरिये एक महिला से बातचीत हुई। उसने शिकायतकर्ता महिला से गुगल में नौकरी करने की पेशकश की। पूछने पर बताया गया कि उनके द्वारा किए काम की समीक्षा करनी होगी। उसके अनुसार भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद ठगों ने महिला को एक टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए लिंक भेजा। महिला भी उनकी बातों में आ गई और अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से करीब एक लाख 55 हजार 600 रुपये जालसाजों को ट्रांसफर कर दिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।