फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman burnt in fire in tire shop, admitted

Chandigarh News: टायर की दुकान में आग लगने से झुलसी महिला, भर्ती

Sun, 10 Sep 2023 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt in fire in tire shop, admitted
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में शनिवार सुबह टायर की दुकान में आग लगने से 21 वर्षीय महिला झुलस गई। महिला की पहचान जगतपुरा निवासी राखी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों के सूचित करने पर पहुंची पीसीआर टीम ने महिला को तुरंत सेक्टर-32 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार जतिन कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में उसकी टायरों की दुकान है। सुबह साढ़े 10 बजे घटना के दौरान वह अपनी मां के साथ सेक्टर-31 गया हुआ था। उसे फोन करके घटना के बारे में बताया गया कि उनकी भाभी झुलस गई है, जिसे पुलिस अस्पताल लेकर गई है। दुकानदार का कहना है कि उसका भाई और भाभी जगतपुरा में रहते हैं। उनके साथ दुकान पर ही काम करते हैं। उनकी दुकान पर डीजल भी था जो बिखरा पड़ा था। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed