फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman beaten up for not bringing Rs 1.5 lakh from maternal home

Chandigarh News: मायके से डेढ़ लाख रुपये न लाने पर महिला से मारपीट

Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for not bringing Rs 1.5 lakh from maternal home
नयागांव। इलाके में महिला को मायके से डेढ़ लाख रुपये न लाने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान पति जसवीर सिंह, सास प्यारी और ससुर बख्शा राम वासी गांव गोचर ब्लॉक माजरी के रूप में हुई है। हरजीत कौर की शिकायत पर ब्लॉक माजरी पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरजीत कौर वासी गांव गोचर ब्लॉक माजरी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले आरोपी जसवीर सिंह के साथ हुई थी। उसका घर वाला उसके साथ मारपीट भी करता था। कई बार पंचायत ने उनका राजीनामा भी करवाया। इतना ही नहीं, शादी से एक दिन पहले जसवीर सिंह ने बुलेट की मांग भी रखी थी जिसे उसके मायकेवालों ने पूरा भी किया था लेकिन उसके बाद भी वह उसे परेशान करने लगा और घरवालों से पैसे मांगने के लिए मजबूर करता था। इससे परेशान होकर 19 जुलाई 2023 को वह अपने मायके मिलने के लिए आई। इस दौरान उसके पति ने उसे कहा कि जब वह 31 जुलाई को वापस आए तो डेढ़ लाख रुपये लेकर आए। इसके बाद आरोपी पति ने उसे रुपयों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह पैसे नहीं लेकर आई तो उसने उसके साथ झगड़ा किया और मारपीट भी की तभी वहां उसके सास-ससुर भी आ गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। अधिक चोट लग जाने पर उसे सिविल अस्पताल कुराली में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed