फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman and buyer arrested who fraudulent stealing heritage chairs from PU

पंजाब विश्वविद्यालय से हैरिटेज कुर्सियां चुराने वाली महिला और खरीदार कबाड़ी गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2020 02:32 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 24 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman and buyer arrested who fraudulent stealing heritage chairs from PU
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

क्राइम ब्रांच ने पंजाब यूनिवर्सिटी से हैरिटेज कुर्सियां चुराने के मामले में एक महिला और कबाड़ी को सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। सेक्टर-41 निवासी कबाड़ी नरेश मित्तल (36) और सेक्टर-25 निवासी महिला ऊषा उर्फ स्वीटी (42) से क्राइम ब्रांच ने 15 कुर्सियां बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हैरिटेज फर्नीचर चुराने के बाद नरेश मित्तल को बेच दिया करते थे। मंगलवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

विज्ञापन


हैरिटेज फर्नीचर चोरी के मामले में तीन दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी बढ़ई सरफराज से पूछताछ में इन दोनों आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ था। इसके बाद सोमवार को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ऊषा अपने साथियों के साथ मिलकर पीयू के अलग-अलग विभागों से हैरिटेज फर्नीचर चुराती थी। इसके बाद आरोपी धनास में कबाड़ी नरेश मितल को बेच दिया करते थे।
विज्ञापन


टीम ने सेक्टर-25 स्थित ऊषा के घर से 5 और नरेश के धनास स्थित कबाड़ के गोदाम से 10 कुर्सियां बरामद की हैं। हैरिटेज फर्नीचर चोरी मामले में कई लोग शामिल हैं। टीम देर रात तक दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी रही। वहीं, बढ़ई सरफराज का तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला पर चोरी के कई मामले दर्ज

क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी महिला ऊषा उर्फ स्वीटी पहले भी कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसका खुलासा वह मंगलवार को कर सकती है।

अब तक 35 कुर्सियां बरामद
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले काफी समय से पीयू के अलग-अलग विभागों से हैरिटेज फर्नीचर चुरा रहे थे। चोरी की वारदात में सेक्टर-25 के कुछ युवक भी शामिल हैं। यह भी पता लगा है कि 48 नहीं बल्कि अलग-अलग विभाग से 100 से ज्यादा फर्नीचर चोरी किए हैं। फर्नीचर को मरम्मत कर आगे डीलरों को बेचा जाता रहा है। अब तक 35 हेरिटेज फर्नीचर बरामद हो चुका है।

यह है मामला
पीयू के मनोविज्ञान विभाग के अधीक्षक मंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सेमिनार हॉल ग्राउंड फ्लोर से 36 हैरिटेज कुर्सियां गायब हैं, जबकि 10 कुर्सियां दूसरी फ्लोर से चोरी हुई हैं। इसके अलावा दो कुर्सी सुपरिंटेंडेंट ऑफिस से गायब है। हैरिटेज कुर्सियों के गायब होने का पता चलने के बाद मामले की शिकायत सेक्टर-9 स्थित एसएसपी कार्यालय में दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-25 से बढ़ई सरफराज को गिरफ्तार कर 20 कुर्सियां बरामद की थीं। उसने यह कुर्सियां धनास के जंगल में छिपाकर रखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed