{"_id":"58974d804f1c1b8d73e80419","slug":"without-earthquake-people-in-the-cold-for-hours-outside-the-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना भूकंप हिले पंजाब के जिले, ठंड में घंटों घरों से बाहर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भूकंप हिले पंजाब के जिले, ठंड में घंटों घरों से बाहर रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर, मोगा
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवा में भूकंप नहीं आया लेकिन लोग जरूर हिल उठे। रविवार तड़के अचानक मोबाइल के जरिए भूकंप की अफवाह क्या उड़ी, कई जिलों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
गुरुद्वारों और मंदिरों के लाउड स्पीकरों से भूकंप आने की चेतावनी दी जाने लगी। नतीजा यह रहा कि ठंड में लोग तड़के तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक घरों से बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर में तड़के तीन बजे रिश्तेदारों और दोस्तों ने मोबाइल के जरिए लोगों को भूकंप की सूचना देना शुरू कर दिया। लोग घरों के बाहर आकर खड़े हो गए। गांव इच्छेवाला के गुरुद्वारे से लोगों को भूकंप आने की सूचना 3.20 बजे पर दी गई।
विज्ञापन
यह भी कहा गया कि सुबह साढ़े चार बजे तेज भूकंप आएगा और झटके जबरदस्त होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि लोगों का दावा है कि उन्होंने सुबह 05.34 बजे हल्के झटके महसूस किए।
अबोहर में भी रविवार सुबह चार बजे भूकंप आने की अफवाह से लोग रात तीन बजे से घरों के बाहर निकलकर गलियों में इकट्ठा हो गए। वहीं कुछ गांवों और शहर में गुरुद्वारों और मंदिरों से मुनादी भी करवा दी गई।
सोशल मीडिया पर हुई भविष्यवाणी
सोशल मीडिया
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर हुई भविष्यवाणी
भूकंप आने के बारे में किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और सुबह तीन से चार बजे के बीच भूकंप आने का दावा किया। इसके बाद यह सूचना आगे बढ़ती गई।
किसी ने इसे पंजाब चुनाव से जोड़ कर पेश किया और किसी ने भूकंप के व्यस्त होने की बात लिखते हुए फिर कभी आने की बात कही। मुक्तसर में भूकंप की अफवाह ने लोगों को आधी रात घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।
रात करीब दो बजे फोन बजने लगे कि तीन बजकर दस मिनट पर भूकंप आने वाला है। वाट्सऐप पर ही नहीं फेसबुक पर भी लोगों ने मेसेज डालकर सुबह तीन बजे ही लोगों में दहशत पैदा कर दी। जल्द घरों से बाहर निकलकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचो, ताकि भूचाल आने पर कोई क्षति न हो।
यही नहीं बहुत से गुरुद्वारों व मंदिरों के लाउड स्पीकरों से सुबह तीन बजे संदेश दिया जाता रहा कि जल्द ही भूकंप आने वाला है। इसलिए घरों से बाहर निकलकर लोग सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं। इससे लोगों में हलचल मची रही। मगर जब चार बजे तक भूचाल नहीं आया तो लोग थक हारकर अपने घरों को लौट गए।
मोगा में शनिवार रात करीब 2 बजे भूकंप की अफवाह ने लोगों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया। खबर मिलने पर सहमे लोग रात को घरों से बाहर आ गए। गुरुद्वारा साहिब के स्पीकर पर भूकंप आने की सूचना दी गई। इससे सहमे लोगों ने ठंड में करीब 2 घंटे गलियों में रात बिताई।