Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Within the four walls of the prison, hope is being woven; skills are taking shape in everything from needle and thread to wax.

Chandigarh News: जेल की चारदीवारी में बुनी जा रही उम्मीद, सुई-धागे से लेकर मोम तक में ढल रहा हुनर

Sun, 01 Nov 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Within the four walls of the prison, hope is being woven; skills are taking shape in everything from needle and thread to wax.
फोटो- वर्मा सर और मेरे कल के ट्रेक से लें
विज्ञापन

जेल की चारदीवारी में बुनी जा रही उम्मीद, सुई-धागे से लेकर मोम तक में ढल रहा हुनर
या
सलाखों के पीछे संवर रहा हुनर, दिवाली पर बाजार में उतरेंगे कैदियों के बनाए उत्पाद
पहली बार इम्ब्रायडरी वाले परिधान और डिजाइनर कैंडल तैयार, गवर्नर हाउस से मिला 10 क्विंटल मिठाई का ऑर्डर पूरा करने में जुटे कैदी
वीणा तिवारी
चंडीगढ़। दिवाली पर घरों में रोशनी होगी, बाजारों में रौनक और मिठाइयों की खुशबू फैलेगी। बुड़ैल जेल की चारदीवारी के भीतर भी त्योहार की तैयारियां तेज हैं लेकिन यहां दिवाली का मतलब सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि हुनर सीखकर नई जिंदगी शुरू करने की उम्मीद भी है। कोई सुई-धागे से कपड़ों पर कढ़ाई कर रहा है तो कोई मोम को डिजाइनर कैंडल का आकार दे रहा है। वहीं, मिठाइयों के ऑर्डर पूरे करने के लिए कैदी अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं।
जेल प्रशासन के अनुसार, इस बार दिवाली के लिए इम्ब्रायडरी वर्क वाले परिधान पहली बार तैयार किए जा रहे हैं। इनके साथ डिजाइनर कैंडल और मिठाइयां भी बनाई जा रही हैं। मिठाइयों की मांग इस बार ज्यादा है। अकेले गवर्नर हाउस से 10 क्विंटल मिठाई का ऑर्डर मिला है, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। ऑर्डर समय पर पूरा करने के लिए कैदी अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं। मांग को देखते हुए प्रशासन के सामने यह तय करने की चुनौती भी है कि अन्य ऑर्डर लिए जाएं या नहीं।
विज्ञापन


सुई-धागे से नई पहचान की कोशिश
जेल में राधा (बदला हुआ नाम) इन दिनों कपड़ों पर बारीक कढ़ाई कर रही है। पहली बार शुरू हुए इम्ब्रायडरी वर्क के तहत परिधानों पर आकर्षक डिजाइन उकेरे जा रहे हैं। यह काम उसके लिए सिर्फ कढ़ाई सीखना नहीं, बल्कि ऐसा हुनर हासिल करना है, जिसे जेल से बाहर रोजगार का जरिया बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोम से गढ़ रहा रोशनी के नए डिजाइन
मोहन (बदला हुआ नाम) रंग-बिरंगे मोम को सांचों में ढालकर डिजाइनर कैंडल बना रहा है। इस बार इन्हें आकर्षक और ब्रांडेड लुक देने की तैयारी है ताकि ये दिवाली की सजावट का हिस्सा बन सकें। मोहन के लिए यह हुनर आगे भी काम जारी रखने की उम्मीद है।

मिठाइयों के ऑर्डर पूरे करने में जुटी टोली
जेल के कारखाने में दीपक (बदला हुआ नाम) अपनी टोली के साथ मिठाइयां तैयार कर रहा है। त्योहार पर बढ़ी मांग और 10 क्विंटल के ऑर्डर को देखते हुए काम का दबाव भी बढ़ा है। समय पर खेप तैयार करने के लिए कैदी अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं।


हुनर से समाज की मुख्यधारा में लौटने का प्रयास
आईजी जेल पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि जेल को अब सुधारगृह कहा जाता है। प्रयास है कि कैदियों को ऐसे हुनर सिखाए जाएं, जिनसे वे रिहा होने के बाद स्वावलंबी बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उनके अनुसार, कैदियों के हाथों से तैयार मिठाइयों, मोमबत्तियों और कढ़ाई वाले कपड़ों को लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed