फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Withdraw 30 thousand by changing the debit card of an elderly person

Chandigarh News: बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 30 हजार

Wed, 20 Sep 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 30 thousand by changing the debit card of an elderly person
डेराबस्सी। एटीएम से पैसे निकालने गए बुजुर्ग का डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकालने का मामला सामने आया है। डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकाल रहे दो लोग कार में आए जिनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्याम सिंह वासी पाम सिटी ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह गुलमोहर सिटी के बाहर एटीएम से पैसे निकालने गए। जब पैसे नहीं निकले तो वह डेराबस्सी पेट्रोल पंप के पास एक निजी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। जब वह पैसे निकालने के लिए अंदर गए तो उनके पीछे एक व्यक्ति अंदर आ गया। कुछ ही मिनटों में उसका पार्टनर भी अंदर आ गया। उन्होंने मदद के बहाने एटीएम बदल दिया। इस दौरान पासवर्ड भी देख लिया। जब पैसे नहीं निकले तो वह घर चला गया। कुछ ही मिनटों में उनके खाते से करीब 30 हजार 600 रुपये निकलने का मैसेज आया। जब उन्होंने बैंक का सीसीटीवी चेक किया तो कहानी सामने आ गई। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगा। मामले में थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पहले से ताक में बैठे थे आरोपी
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि जैसे ही बुजुर्ग एटीएम में प्रवेश करता है। एक सफेद कार बैंक के बाहर सड़क पर रुकती है जिससे एक व्यक्ति निकलता है और एटीएम की ओर भागता है। यह देखकर पता लगता है कि या तो वह बुजुर्ग का पीछा कर रहे थे या फिर पहले से ही पैसे निकालने आने वाले किसी बुजुर्ग को अपना निशाना बनाने के लिए तैयार बैठे थे। दूसरा साथी भी दो मिनट के बाद ही वहां प्रवेश करता है, जिससे उसका साथी बुजुर्ग के कार्ड को बदल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed